कांग्रेस पार्टी 7 अप्रैल सोमवार को प्रातः 10 बजे नीडम पुल का करेगी लोकार्पण !!!
विवेकानन्द नीडम पुल का उदघाटन सोमवार को कांग्रेस करेगीः विधायक डाॅ. सिकरवार
ग्वालियर। नवनिर्मित विवेकानन्द नीडम ओवर ब्रिज बनकर तैयार है, मगर इस पुल को जिला प्रशासन द्वारा भाजपा के दबाव में जनता के लिये नहीं खोला जा रहा है। जनता बार-बार पुल पर आवागमन शुरू करने की माॅग कर रही है, लेकिन प्रशासन शहर की जनता की आवाज नहीं सुन रहा है। इसलिये अब कांग्रेस पार्टी 7 अप्रैल सोमवार को प्रातः 10 बजे शहर की जनता के साथ पुल का लोकार्पण कर जनता के लिये खोलेगी। यह जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने दी है।
विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिये इस पुल का निर्माण कराया गया है। मगर भाजपा के दबाव में पुल पर आवागमन शुरू नहीं कराया जा रहा है। विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि 7 अप्रैल को सुबह 10 बजे ‘‘कन्या’’ द्वारा पुल का लोकार्पण जनहित में कराया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करने वालों में ब्लाॅक अध्यक्ष विनादी जैन, देवेन्द्र चौहान, अनूप शिवहरे, महादेव अपोरिया, हितेन्द्र यादव, पार्षद अवधेश कौरव, श्रीमती गायत्री सुधीर मण्डेलिया, प्रमोद खरे, श्रीमती लक्ष्मी सुरेश गुर्जर, अंकित कट्ठल, सुरेन्द्र साहू, हेवरन कंसाना, केदार बराहदिया शामिल हैं।
0 Comments