G Nerws 24 : कल्लू दीक्षित भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं, लेकिन सिंधिया और मोहन यादव के हाथों ही लेंगे सदस्य्ता !

 हां में भाजपा में जा रहा हूं: कल्लू दीक्षित ...

दीक्षित भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं, लेकिन सिंधिया और मोहन यादव के हाथों ही लेंगे सदस्य्ता !

ग्वालियर। कांग्रेस के स्थानीय दिग्गज नेता व नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित कल्लू दीक्षित का भाजपा में आना तय है। कल्लू की भाजपा संगठन में हर स्तर पर बातचीत हो गई है। उनका भाजपा में आना अभी इसलिये टला है कि वह भाजपा में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के समक्ष ही शामिल होंगे। 

सूत्रों के मुताबिक कल्लू दीक्षित ने भाजपा संगठन को बता दिया है  कि वे भाजपा में अपना चाहते है और मन भी बना लिया है। लेकिन वह भाजपा में केवल केन्द्रीय मंत्री सिंधिया व मुख्यमंत्री डा यादव के समक्ष ही शामिल होंगे। बताया जाता है कि इसके लिये कल्लू दीक्षित समर्थकों ने अपने नेता के भाजपा में शामिल होने के लिये भव्य कार्यक्रम की भी तैयारियां शुरू कर दी है। 

हां में भाजपा में जा रहा हूं: कल्लू 

कांग्रेस के दिग्गज नेता कल्लू दीक्षित ने आज इस संवाददाता से स्पष्ट कहा कि वह भाजपा में जल्दी ही शामिल हो रहे है और दृढ निश्चय भी कर लिया है। कल्लू दीक्षित ने कहा कि उनका भाजपा में प्रदेश के केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के समक्ष सैकडों समर्थकों के साथ होगा। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments