G.NEWS 24 : प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान में हुआ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन

‘पाॅवर ऑफ़ हर’ थीम के साथ...

प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान में हुआ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन

ग्वालियर। प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान, ग्वालियर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष के आयोजन की थीम ‘पाॅवर आॅफ हर’ थी, जिसे विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की शुरूआत 1 मार्च से 8 मार्च को समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस अवधि में कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया, इसके अतिरिक्त, प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, ग्वालियर की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के छात्रों ने झुग्गी बस्तियों में महिला सशक्तिकरण गतिविधियों का आयोजन किया।

  • पहले दिन, नारायण विहार में उत्पीड़न और अच्छे-बुरे स्पर्श पर जागरूकता फैलाई गई।
  • दूसरे दिन, गोले का मंदिर में बुनियादी स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित किया गया।
  • तीसरे दिन, डीडी नगर गेट नंबर 1 लैंगिक समानता पर चर्चा हुई।
  • चैथे दिन, गोले का मंदिर में आत्मरक्षा के गुण लिखाए गए।
  • पांचवे दिन, रील एवं डाॅक्यूमेंटरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
  • छटवे दिन, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

छात्रों ने समुदाय के महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से भाग लिया। इस पहल से महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने का प्रयास किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मीरा श्रीवास्तव (प्राशासनिक अधिकारी, पी.जी. काॅलेज आॅफ नर्सिंग) उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने कैंसर से विजय पाने की प्रेरणादायक जीवन गाथा साझा की और महिलाओं को हर परिस्थिति में सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प बनाए रखने की सलाह दी। 

इसके अलावा, अन्य प्रमुख अतिथियों में मुस्कान शर्मा (ओआरआई स्टूडियो) और जय प्रकाश गुप्ता (टाइम्स इंस्टीट्यूट, ग्वालियर) उपस्थित रहे। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। संस्थान के निदेशक डाॅ. निशांत जोशी ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा, ‘‘महिलाएं समाज की आधारशिला है और उनके सशक्तिकरण से ही समाज एवं राष्ट्र की उन्नति संभव है। हमें महिलाओं को समान अवसर प्रदान कर उनके आत्मनिर्भरता और नेतृत्व को प्रोत्साहित करना चाहिए। 

यह आयोजन इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।’’ संस्थान की उपनिदेशिका डाॅ. तारिका सिंह ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘महिला सशिक्तकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक आंदोलन है जो समाज में समानता और स्वतंत्रता को बढ़ावा देता है। हर महिला को अपने अधिकारों और क्षमताओं के प्रति जागरूक रहना चाहिए। यह आयोजन महिलाओं को प्रेरित करने और उनकी क्षमताओं को निखारने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है।’’

 प्रतियोगिता विजेताों की सूची -

  • कथा वाचन प्रतियोगिता

1. मिस सीमा हार्डा (संस्थापक, त्रिकचाई)

2. मीरा श्रीवास्तव (प्राशासनिक अधिकारी, पी.जी. काॅलेज आॅफ नर्सिंग)

3. स्वीटी दुबे (प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान, ग्वालियर)

  • पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

1. मिस मुस्कान जैन

2. मिस महक अग्रवाल

3. मिस रजनी राजावत

4. मिस सुरभि चैहान

आयोजन का संचालन सहायक प्राध्यापिका दीपशिखा चैहान ने किया, जबकि सह-समन्वयक सह-प्राध्यापिका तान्या माथुर, सह-प्राध्यापिका स्वीटी दूबे एवं सह-प्राध्यापक विशेष उपमन्यू उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संकाय सदस्यों और समस्त स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही। इस सफल आयोजन ने महिलाओं को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Reactions

Post a Comment

0 Comments