G.NEWS 24 : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले के पेट्रोल पंपों पर शक्ति दीदियों का हुआ सम्मान

मेहनत और लगन से अपने कार्य को अंजाम दे रही...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले के पेट्रोल पंपों पर शक्ति दीदियों का हुआ सम्मान

ग्वालियर। ग्वालियर जिले में महिला सशक्तिकरण के लिये कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलवेरी वर्कर के रूप में महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी है। इन महिलाओं को शक्ति दीदी का नाम दिया गया है। ग्वालियर जिले में 18 पेट्रोल पंपों पर शक्ति दीदियां मेहनत और लगन से अपने कार्य को अंजाम दे रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पेट्रोल पंपों पर शक्ति दीदियों का सम्मान किया 

शहर के झाँसी रोड पर स्थित भगवान अचलेश्वर फ्यूल सेंटर पर सहायक आपूर्ति अधिकारी सौरभ जैन एवं एचपीसीएल के सेल्स ऑफीसर प्रवीण वर्मा ने पहुँचकर शक्ति दीदियों का सम्मान किया और उन्हें गिफ्ट भेंट की। इसके साथ ही डबरा, भितरवार क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर भी पंप संचालकों द्वारा पेट्रोल पंप पर कार्य कर रहीं शक्ति दीदियों को गिफ्ट भेंट कर सम्मानित किया। कम्पू स्थित पेट्रोल पंप पर शक्ति दीदियों को सम्मानित करने के साथ-साथ पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आईं महिला शक्ति को भी पेन और चॉकलेट प्रदान कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया गया। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments