संबंधित विभाग अधिकारी को एप पर आने वाली शिकायतों की सूचना भी दी जाएगी...
ग्वालियर सेवा मित्र एप के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
ग्वालियर। ग्वालियर सेवा मित्र एप के माध्यम से आने वाली शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर तत्काल किया जाए। जिससे आम नागरिकों को सुविधा हो। इसके लिए कंट्रोल का भी गठन किया गया है। इसके माध्यम से कर्मचारी द्वारा संबंधित विभाग अधिकारी को एप पर आने वाली शिकायतों की सूचना भी दी जाएगी। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने निर्देश दिए कि आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ग्वालियर द्वारा बनाए गए ग्वालियर सेवा मित्र एप को गूगल प्ले से डाउनलोड कर एवं क्यूआर कोड को स्कैन कर शहर के नागरिक स्वच्छता, सीवर, विद्युत एवं पेयजल से संबंधित शिकायतें डाल सकते हैं।
जिनका निराकरण नगर निगम के संबंधित अधिकारियों द्वारा 24 घंटे के अंदर कराया जाएगा। इस एप पर आने वाली शिकायतों पर मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में शुभम भदौरिया एवं कु. विनीता जैन उपस्थित रहकर प्रति दिवस एप ग्वालियर सेवा मित्र पर आने वाली शिकायतों के निराकरण हेतु शिकायतकर्ता से बात करना एवं शिकायत के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी से दूरभाष पर अवगत कराएगें।
इस ऐप को आगामी समय में और अधिक विकसित कर निगम की सभी सेवाएं और सुविधाएं शहर के नागरिकों को उपलब्ध कराई जाएंगी। जिससे एक एप माध्यम से ही निगम से संबंधित सभी कार्य आम नागरिक आसानी से पूर्ण कर सकें। इस एप को नीचे दी गई लिंक अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से भी खोला जा सकता है। निगमायुक्त संघ प्रिय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एप पर आने वाली शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करायें। जिससे शहर के नागरिकों को एक अच्छी सुविधा मिल सके।
लिंक : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.swifnix.nagarnigamswacch
0 Comments