ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में चार्जमैन के पद पर था तैनात...
यूपी एटीएस ने आगरा से ISI एजेंट को किया गिरफ्तार
आगरा। यूपी एटीएस ने आगरा से ISI एजेंट को गिरफ्तार किया है। वह पाकिस्तान के लिए जासूसी का काम कर रहा था। रविंद्र कुमार फिरोजाबाद में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में चार्जमैन पद पर तैनात है। वह फेसबुक के माध्यम से नेहा शर्मा नाम की लड़की से संपर्क में आया। रविंद्र पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दे रहा था जो कि नेहा शर्मा नाम से बना हुआ है।
बताया जा रहा है रविंदर ISI के बिछाए हुए हनी ट्रेप के जाल में फंस गया। वह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के गोपनीय दस्तावेज ISI के लिए काम करने वाली लड़की को भेज रहा था। रविंद्र ने बताया है कि पिछले साल जून-जुलाई में फेसबुक से नेहा शर्मा नाम की एक लड़की से दोस्ती हुई।
पहले हम दोनों फेसबुक के मैसेंजर एप से बात करते थे। धीरे-धीरे मेरी नेहा से प्यार भरी बातें होने लगी थी। बाद में नेहा ने व्हाट्सएप नंबर शेयर किया। फिर हमारी व्हाट्सएप पर बात होने लगी। नेहा ने बताया कि वह भारत की विदेश व रक्षा मंत्रालय की गोपनीय सूचनाओं को एकत्रित कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को शेयर करती है। अगर रविंद्र उसकी मदद करेगा तो उसे मालामाल कर देगी
0 Comments