G.NEWS 24 : केन्द्रीय कैबिनेट बैठक में सरकार ने किया 2% महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान

अब केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 55%...

केन्द्रीय कैबिनेट बैठक में सरकार ने किया 2% महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को केन्द्रीय कर्मचारियों के लिये महंगाई भत्ते (DA) में 2%  बढ़ोत्तरी की मंजूरी दे दी है। केन्द्रीय कैबिनेट बैठक में सरकार की तरफ से यह बड़ा फैसला लिया गया है। इस बढ़ोत्तरी के साथ ही अब केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता और पेंशनर्स का महंगाई राहत (DR) 53% से बढ़कर 55% हो जायेगा।

अंतिम बार बढ़ोत्तरी जुलाई 2024 में हुई थी। जब महंगाई भत्ता 50 से बढ़ाकर 53%  कर दिया गया थार। 2%  की बढ़ोत्तरी की गयी है। जिसके बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 2%  का और महंगाई भत्ता जोड़ा जायेगा। यह बढ़ोत्तरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी माना जायेगा।

Reactions

Post a Comment

0 Comments