G News 24 : अब शहर के भीतर बड़ी बसों की एंट्री पूरी तरह बंद कर दी जाएगी !

 ग्वालियर में यातायात सुधार की नई पहल...

अब शहर के भीतर बड़ी बसों की एंट्री पूरी तरह बंद कर दी जाएगी !!!

ग्वालियर। शहर में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब शहर के भीतर बड़ी बसों की एंट्री पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। कंपू और मानसिक आरोग्यशाला जैसे प्रमुख बस स्टॉप खत्म कर दिए जाएंगे, जिससे ट्रैफिक की अव्यवस्था पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। इस फैसले के तहत ग्वालियर से भिंड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया और झांसी जाने वाली बसों के नए मार्ग निर्धारित किए जा रहे हैं। कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ स्वयं बस से भ्रमण कर मार्गों का निरीक्षण किया।

प्रशासन का उद्देश्य-

इस कदम से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम किया जाएगा और स्थानीय नागरिकों को सुगम यातायात व्यवस्था मिलेगी। प्रशासन का मानना है कि बसों की एंट्री प्रतिबंधित होने से सड़क हादसों और अव्यवस्था में कमी आएगी।

यात्री कहां से पकड़ेंगे बसें -

शहर के बाहर कुछ नए बस स्टॉप बनाए जाएंगे, जहां से यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए बसें उपलब्ध होंगी। हालांकि, इस बदलाव से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को कुछ असुविधा हो सकती है, लेकिन प्रशासन इसे सुचारू बनाने के प्रयास में जुटा हुआ है।

परिवहन सुधारों की दिशा में बड़ा कदम

ग्वालियर प्रशासन का यह निर्णय यातायात सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। अब देखना यह होगा कि इसका शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर कितना सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments