होली के रंग ग्वालियर न्यूज़ 24 के संग ...
रंगोत्सव में डीजे की धुन पर थिरके युवक -युवतियां, एक-दूसरे को लगाया गुंलाल !
ग्वालियर। शुक्रवारको शहर में रंगोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। एक ओर युवक-युवतियों डीजे पर थिरकते हुए दिखाईं दे रहे तो दूसरी ओर रंग -गुलाल एक दूसरे के गाल पर मल रहे तो कहीं रंग-बिरंगी गुलाल उडाई जा रही थी। तो बच्चे पानी के टेंक में एक -दूसरे पर पानी फेंक रहे थे। गुरूवार की रात को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया।
सुबह से ही लोग होली मनाने के मूढ में दिखाई दे रहे थे तो भड़कते हुए गाने पर ठुमके लगा रहे थे। कॉलोनी के मुख्य गार्डन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम होली का आनंद ले रहे थे। जगह जगह लोग डीजे के धुन पर नाचते गाते हुए दिख रहे थे। डांस के साथ साथ नमकीन और गुजिया का आनंद भी हुरियारे उठाते रहे।
शहर में होली का उत्सव गुरुवार रात होलिका दहन के साथ ही शुरू हो गया था। रात को होलिका दहन के साथ ही सड़कों पर रंग और गुलाल लिए युवा नजर आने लगे थे। शुक्रवार सुबह से ही शहर की सड़कों पर होली का जुनून देखते ही बन रहा था। बच्चों की टोलियां गलियों में घूमकर हुड़दंग करती नजर आ रही थी। मोहल्ले में DJ साउंड लगाकर डांस चल रहा है, तो ऊपर से रंग-बिरंगे पानी की बौछार से माहौल खुशनुमा रहा। जगह-जगह युवाओं की टोलियां बाजार में गश्त पर निकली और रंग गुलाल उड़ाते हुए और नाचते झूमते दिखाई दिए। इस बार सबसे अधिक सूखे रंगों की होली खेली गई।
0 Comments