G News 24 : स्मार्ट सिटी संचालक मंडल की 35वी बोर्ड बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय !

 कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी संचालक मंडल की  बैठक आयोजित...

स्मार्ट सिटी संचालक मंडल की 35वी बोर्ड बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय ! 

ग्वालियर। ग्वालियर स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित परियोजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में आईएसबीटी के रख-रखाव हेतु पीपीपी मोड पर प्रस्ताव उच्च स्तरीय अधिकार प्राप्त संचालन समिति की स्वीकृति के पश्चात निविदाएं आमंत्रित की जाएं। 

स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमाण्ड सेंटर के सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में संचालक मंडल के सदस्य श्री प्रशांत मेहता, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, स्मार्ट सिटी से जुड़े अधिकारी मौजूद थे। साथ ही कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, अहमदाबाद से श्री शिवानंद स्वामी एवं भोपाल से नगरीय प्रशासन के मुख्य अभियंता श्री आनंद सिंह वर्चुअल शामिल हुए। 35वी बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय पर चर्चा एवं अनुमोदन के पश्चात पीडीएमसी की समय अवधि पर चर्चा कर निर्णय लिया गया कि पीडीएमसी के पर्फोंमेंस की समीक्षा तकनीकी समिति से कराने के पश्चात ईडी के माध्यम से प्रस्ताव प्रस्तुत करें। इसके साथ ही जड़ेरूआ से बेहटा सड़क निर्माण के विवादित हिस्से पर कार्य क्षेत्र से बाहर करने के मुद्दे पर निर्णय लिया गया कि प्रकरण ईडी के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। इसके साथ ही ईडी स्थल निरीक्षण एवं परीक्षण कर निर्णय ले। 

बैठक में हजीरा चौराहे पर किए गए कार्य के उपरांत निगम को हैंडओवर की जानकारी बैठक में दी गई। कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रकरण में सुनिश्चित कर लिया जाए कि स्थानांतरण की कार्रवाई सही प्रकार से हो। इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त द्वारा बताया गया कि शेष कार्य नगर निगम के माध्यम से ठेकेदार की राजसात राशि से कराया जायेगा। 

बैठक में सीसीटीव्ही कैमरे लगाने के प्रस्ताव के संबंध में कलेक्टर द्वारा फंड की जानकारी ली गई। बैठक में बताया गया कि उक्त कार्य के लिये 10 करोड़ रूपए की राशि उपलब्ध है। बोर्ड द्वारा निविदा जारी कर कार्य करने की स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही 10 दिवस के अंदर निविदाएं जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में आर्थिक विवरण वर्ष 2023-24 को बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया गया। कटोराताल पर लेजर शो के संबंध में कार्यपालक संचालक को परीक्षण कर स्वीकृति देने हेतु अधिकृत किया गया। म्यूजियम का अपग्रेडेशन में तकनीकी समिति सुनिश्चित करे कि प्रस्तावित दरें बाजार दर एवं यूएडीडी एसओआर के समरूप हों, इसके पश्चात ही निर्णय लिया जायेगा। बैठक में स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments