G News 24 : आज 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस पर स्वास्थ्य विभाग विभिन्न जागरूकता की गतिविधियां करेगा !

डॉट पद्धति के अनुसार मुफ्त इलाज एवं 1000 रुपए प्रतिमाह पोषण आहार हेतु प्रदान किए जाते हैं !

आज 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस पर स्वास्थ्य विभाग विभिन्न जागरूकता की गतिविधियां करेगा !

ग्वालियर। कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस पर स्वास्थ्य विभाग विभिन्न जागरूकता की गतिविधियां करेगा।

जिला क्षय अधिकारी विजय पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम क्या है उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा पूरे देश में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन  कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसमें की अधिक से अधिक टीबी मरीजों को खोज कर उन्हें डॉट पद्धति के अनुसार टीबी का इलाज मुफ्त में प्रदान करना एवं निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत 1000 रुपए प्रतिमाह पोषण आहार हेतु प्रदान किए जाते हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मरीज को  जांचें एवं उपचार निःशुल्क प्रदान किया जाता है।                                                                                 

 टीबी की जांच गुणवतापूर्ण है-

टीबी की जांच हेतु जिले में CBNAAT एवं TRUNAAT द्वारा खखार की जांच जिले के  24 शहरी तथा ग्रामीण स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है। 

एक सामान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम का लाभ कैसे ले सकता है-

समस्त शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओ में कोई भी व्यक्ति संपर्क कर इस सुविधा का लाभ ले सकता है                        टीबी की रोकधाम हेतु क्या प्रयास किए जा रहे हैं। 

टीबी की रोकधाम हेतु CY TEST एवं IGRA TEST करके पॉजिटिव आने पर TPT टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी निःशुल्क प्रदान की जाती है।  

जिले में कितने टीबी की कितनी जांचें हुई हैं -

ग्वालियर जिले AFB 2024 में 65315 एवं 2023 में 54478 जांचें कि गईं।  वहीं CBNAAT /TRUNAAT 2024 में 30502 तथा 2023 में 24027 जाँचे निशुल्क की गईं। 

टीबी के कितने मरीज ग्वालियर में खोजे एवं पंजीकृत किए जा चुके हैं-

2024 में 11600 लक्ष्य के विरुद्ध 11981 टीबी मरीजों को जिले में पंजीकृत किया गया। जोकि लक्ष्य का 102% प्रतिशत रहा। 2023 में 12100 लक्ष्य के विरुद्ध 12340  टीबी मरीजों को पंजीकृत किया गया। जोकि लक्ष्य 103% रहा। ऐसे ही 2024 में 401 MDR मरीजों को खोजकर इलाज पर रखा गया। 

निक्षय मित्र क्या है एवं ग्वालियर में कितने निक्षय  मित्र हैं-

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू किया गया है। जिसमें  सभी जन प्रतिनिधि, उद्योगपति , समाज के संवेदन शील नागरिकों सामाजिक संस्थाओं को आगे बढ़कर टीबी मरीजों की मदद हेतु आवाहन किया गया है। जिसके अंतर्गत टीबी मरीजों को पोषण आहार युक्त फूड बास्केट प्रदान की जाती है। ग्वालियर में 310 निक्षय मित्र बनाए जा चुके हैं जिन्होंने 1381 फूड बास्केट प्रदान की हैं।

Reactions

Post a Comment

0 Comments