G.NEWS 24 : निगमायुक्त संघ प्रिय ने किया शहर के विकास कार्यों का निरीक्षण

कचरा के डिस्पोजल के लिए बनाए गए सीएनडी वेस्ट प्लांट का अवलोकन किया...

निगमायुक्त संघ प्रिय ने किया शहर के विकास कार्यों का निरीक्षण

ग्वालियर। मंगलवार को निगमायुक्त संघ प्रिय शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने निकले। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त जलालपुर स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन को देखने पहुंचे और यहां प्लांट की पूरी प्रक्रिया को समझा तथा निर्देश दिए कि गीला व सूखा कचरा सेग्रीगेशन के लिए अपने आईईसी शाखा को और अधिक से अधिक शहर के लोगों को कचरा अलग-अलग करने के लिए प्रेरित करें। 

जब प्लांट पर कचरा सैरीगेट होकर आएगा तो संसाधन कम लगेंगे और उनके उत्पाद भी अधिक बनेंगे। निरीक्षण पर निकले निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सभी कचरा ट्रांसफर स्टेशन की जानकारी ली और उसके बाद बिल्डिंग मटेरियल कचरा के डिस्पोजल के लिए बनाए गए सीएनडी वेस्ट प्लांट का अवलोकन किया तथा प्लांट में होने वाले सीएनडी वेस्ट के डिस्पोजल से बनने वाली पेवर ब्लॉक टाइल्स और अन्य उत्पाद की जानकारी कार्यपालन यंत्री सुरेश अहिरवार एवं पवन शर्मा से ली। 

यहां से निगमायुक्त जलालपुर स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन करने पहुंचे। साथ ही जलालपुर स्थित 160 एमएलडी क्षमता के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी अवलोकन किया तथा आवश्यक जानकारियां प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं निगमायुक्त ने बहोड़ापुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 1 का निरीक्षण भी किया तथा कार्यालय में उपलब्ध संसाधन एवं कर्मचारियों की जानकारी ली। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments