G.NEWS 24 : वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के चलते मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट

दो दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम...

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के चलते मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 8 फरवरी को एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर अब देखने को मिल रहा है। दिन के तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा गिरावट देखी गई है। गुरुवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 23 शहरों में पारा 30 डिग्री से नीचे आ गया। पचमढ़ी का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। फरवरी महीने में पारे में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

न्यूनतम तापमान वाले शहर

  • शहर               न्यूनतम तापमान
  • शजापुर            7.0
  • अशोकनगर      7.4
  • पचमंढ़ी            7.6
  • राजगढ़            7.6
  • भोपाल             8.4
  • सिहोर             8.5

इसलिए तापमान में आई गिरावट

मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है। इस वजह से बुधवार को दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। रात में भी पारा लुढ़क सकता है। 14 और 15 फरवरी को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि फरवरी में कई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होंगे। इस वजह से पारे में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल बारिश के आसार नहीं है।

दिन में कम तापमान वाले शहर

  • शहर         अधिकतम तापमान
  • पचमढ़ी     23.4
  • रायसेन      25.0
  • नवगांव      25.8
  • जबलपुर    26.2
  • सिवनी       26.4
  • सीधी         26.6
  • भोपाल      26.6

अगले 2 दिन ऐसा मौसम

  • 13 फरवरी: दिन-रात के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। कुछ शहरों में दिन में गर्मी का असर देखा जा सकता है।
  • 14 फरवरी: दिन-रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments