महाशिवरात्रि पर्व की तैयारीयों पर चर्चा...
श्री सनातन धर्म मंडल कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न
ग्वालियर। श्री सनातन धर्म मंडल की कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई जिसमें विभिन्न उपसमितियों के गठन, महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा कर निर्णय लिए गए। अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला एवं कोषाध्यक्ष राकेश बंसल ने बताया मंदिर की व्यवस्था एवं अन्य गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों से चर्चा कर सर्वसम्मति से सदस्यता उपसमिति, संविधान संशोधन उपसमिति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण उपसमितियों का गठन किया गया, प्रत्येक उप समिति में संयोजक,सह संयोजक बनाए गए हैं।
इसके साथ कार्यकारिणी में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारीयों पर चर्चा हुई। महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर परिसर के में स्थित शिव मंदिर का रंग रोगन किया जा रहा है, इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार होगा,मंदिर में आकर्षक विद्युत साज सज्जा की जाएगी एवं मनमोहक फूल बंगला भी लगाया जाएगा। दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर समिति की ओर से विशेष प्रबंध किए जाएंगे। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर सकेंगे, श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। बैठक में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।इससे पूर्व कार्यकारिणी बैठक 7 जनवरी को आयोजित की गई थी।
0 Comments