G.NEWS 24 : नम आंखों से महंत जी को अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि

बहोड़ापुर स्थित श्री गरगज के हनुमान जी के महंत का निधन...

नम आंखों से महंत जी को अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि

ग्वालियर। बहोड़ापुर स्थित श्री गरगज के हनुमान जी के महंत पूर्णानंद शर्मा का देवलोक गमन विगत दिवस हो गया था जिनकी आत्मशांति हेतु श्रद्धांजलि सभा सोमवार को बहोड़ापुर स्थित गरगज वाटिका में दी गई। इस श्रद्धांजलि सभा में हाईकोर्ट जज, वकील, शहर के गणमान्य लोगों ने एवं श्री गरगज के हनुमान जी के भक्तों परिवारजनों, छेत्र वासियों ने नम आंखो से पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। 

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष जय प्रकाश राजोरिया, पूर्व जीडीए अध्यक्ष अभय चोधरी, कांग्रेस नेता सुनील शर्मा, वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा, भाजपा जिला मंत्री सत्येन्द्र शर्मा, मनीष शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, किशोर कुमार शर्मा, अशोक शर्मा, विनोद शर्मा, संजय शर्मा, अजय शर्मा, मनोज शर्मा, सचिन शर्मा आदि।

Reactions

Post a Comment

0 Comments