G News 24 : मेला घूमने के साथ ही सैलानियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदर्शनी से मिल रही है विधिक जानकारी !

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर मेले लगाई गई प्रदर्शनी से ...

मेला घूमने के साथ ही सैलानियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदर्शनी से मिल रही है विधिक जानकारी !

                                                            फाइल फोटो 5 फरवरी 2025

ग्वालियर। श्रीमंत माधवराव ग्वालियर व्यापार मेले में घूमने आने वाले सैलानियों को मेले के आनंद के साथ-साथ विधिक सहायता की जानकारी भी उपलब्ध हो रही है।  मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर व प्रधान जिला न्यायाधीश श्री पीसी गुप्ता के निर्देशन व जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दीपक शर्मा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर द्वारा श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में लगाई गई विधिक जागरुकता प्रदर्शनी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रवीण मित्तल,गिर्राज सिंघल,  ओम प्रकाश भार्गव,आदित्य सिंह, शैलेन्द्र सिंह सिकरवार व सन्नी पुरोहित द्वारा पैरा लीगल वालेंटियर्स के सहयोग से प्रतिदिन विधिक जागरुकता शिविरों का आयोजन कर मेले का लुफ्त उठाने आने वाले  सैलानियों को विधिक जानकारी भी प्रदान की जा रही है।

विधिक जागरुकता को विधिक जागरूकता प्रदर्शनी का अवलोकन कराया जा रहा है। विधिक जागरूकता प्रदर्शनी में नालसा एवं सालसा की योजनाओं एवं विभिन्न दैनिक उपयोगी कानूनों की जानकारी से संबधित फ्लेक्स लगाये गये हैं।मेला प्रदर्शनी में फ्लेक्स लगाकर  टोल फ्री नंबर 15100 भी दिखाया गया है। साथ ही विधिक जागरुकता प्रदर्शनी में प्रोजेक्टर के माध्यम से भी विभिन्न विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है।

मंगलवार, शनिवार, रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश के दिनों में बड़ी संख्या में सैलानियों को विधिक जागरूकता प्रदर्शनी से लाभान्वित हो रहे हैं। रविवार को जिला विधिक सहायता अधिकारी ग्वालियर श्री दीपक शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी शिवपुरी वीरेन्द्र चड़ार, सहित अस्टिटेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल आदित्य सिंह, देवकृष्ण सिकरवार सहित पैरा लीगल वालेंटियर्स ने विधिक जागरुकता प्रदर्शनी सैलानियों को विधिक जानकारी प्रदान की।

Reactions

Post a Comment

0 Comments