G News 24 : केजरीवाल की 'दिल्ली फाइल्स', विधानसभा में CAG रिपोर्ट पर जंग !

 CAG रिपोर्ट को लेकर AAP की बढ़ी धड़कनें...

केजरीवाल की 'दिल्ली फाइल्स', विधानसभा में CAG रिपोर्ट पर जंग ! 

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद आज से विधानसभा का सत्र शुरू हो गया है। विधानसभा का सत्र तीन दिन तक चलेगा। ये सत्र काफी हंगामेदार होने वाला है। पहले दिन बीजेपी और आम आदमी पार्टी के विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। दूसरे दिन सदन में सीएजी की रिपोर्ट पेश की जाएगी।

पहले दिन सदन की कार्यवाही में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वरिष्ठ बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव किया। आज से शुरू हुए दिल्ली विधानसभा का सत्र तीन दिन तक चलेगा। इसी विधानसभा सत्र यानी मंगलवार को सदन में सीएजी की रिपोर्ट पेश की जाएगी।

1. दिल्ली के मंत्रियों ने विधानसभा के सदस्य की ली शपथ

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा और रविंदर इंद्राज सिंह ने दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली है।

2. CAG रिपोर्ट में बहुत सारी इंटरेस्टिंग फाइंडिंग्स- कैलाश गहलोत

कैलाश गहलोत ने कहा कि इस बार नया यह है कि भाजपा के इतने सारे विधायक हैं। कल पेश होने वाली CAG की रिपोर्ट में बहुत सारी इंटरेस्टिंग फाइंडिंग्स हैं, जो अब बाहर आएंगी। इतने सालों से CAG की रिपोर्ट पेश नहीं की गई थी। 

3. विधायकों को प्रोटेम स्पीकर दिला रहे शपथ

दिल्ली विधानसभा में विधायकों को शपथ प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली दिला रहे हैं। सदन में कल सीएजी की रिपोर्ट पेश की जाएगी।

4. कल पेश की जाएगी CAG की रिपोर्ट

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि बहुत खुशी का दिन है। आज विधायकों की शपथ होगी। स्पीकर का चुनाव होगा। मंगलवार दोपहर 12:00 बजे सदन में CAG की रिपोर्ट पेश की जाएगी।

5. अरविंदर सिंह लवली बने प्रोटेम स्पीकर

भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने राज निवास में दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। एलजी वीके सक्सेना उन्हें शपथ दिलाई। दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू होने जा रहा है।

6. विजेंद्र गुप्ता ने मंदिर जाकर की पूजा-अर्चना

विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में शपथ लेने से पहले विजेंद्र गुप्ता ने मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष बनाया जाएगा।

7. विधानसभा पहुंची सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की 8वीं विधानसभा के पहले सत्र में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची हुई हैं। पार्टी के विधायकों के संग सीएम रेखा गुप्ता ने विक्ट्री साइन दिखाया है।

8. मोदी की गांरटी का मुद्दा उठाएंगी आतिशी

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा, 'दिल्ली की जनता ने हमें विपक्ष की जिम्मेदारी दी है। हम विधानसभा में लोगों की आवाज उठाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी ने दिल्ली की जनता से वादा किया था कि पहली कैबिनेट बैठक में हर महिला को 2500 रुपये प्रति माह देने की योजना पारित की जाएगी, लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ। पहली किस्त 8 मार्च तक देने का वादा किया गया था। हम इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे।'

9. दिल्ली में रेखा गुप्ता Vs आतिशी

देश में की राजनीति में यह पहला अवसर है, जब किसी राज्य की मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष की नेता दोनों महिलाएं हैं। इस बार दिल्ली में रेखा गुप्ता और आतिशी के बीच जमकर बयानबाजी होने के आसार हैं।

10. AAP से आतिशी संभालेंगी मोर्चा

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी सदन में AAP की ओर से मोर्चा संभालेंगी, क्योंकि उन्हें विपक्ष का नेता (LoP) बनाया गया है। हाल के चुनावों में आतिशी अपनी सीट कालकाजी को बरकरार रखने वाली AAP की एकमात्र दिग्गज थीं।

11.एलजी वीके सक्सेना सदन को करेंगे संबोधित

दिल्ली की 8वीं विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र के दूसरे दिन उपराज्यपाल वीके सक्सेना सदन को संबोधित करेंगे। पिछली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर लंबित 14 सीएजी रिपोर्ट भी सदन में पेश की जाएंगी। इसके बाद उपराज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।

Reactions

Post a Comment

0 Comments