G News 24 : 1 फरवरी अंतरिक्ष यात्रा का काला दिन, इसी दिन हुआ था कल्पना चावला का निधन !

 धरती पर वापस लौट रहा शटल कोलंबिया दुर्घटनाग्रस्त ...

1 फरवरी अंतरिक्ष यात्रा का काला दिन, इसी दिन हुआ था कल्पना चावला का निधन !

नई दिल्ली। एक फरवरी का दिन दुनिया के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के दिल में एक टीस बनकर बसा है। वर्ष 2003 में इसी तारीख को अमेरिका का अंतरिक्ष शटल कोलंबिया अपना अंतरिक्ष मिशन समाप्त करने के बाद लौटने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसमें सवार सभी सात अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई। भारतीय मूल की कल्पना चावला भी इस हादसे में मारी गईं थीं। कोलंबिया में मिशन विशेषज्ञ के तौर पर गईं कल्पना भारत में हरियाणा के करनाल में एक जुलाई 1961 को पैदा हुईं और वह पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली पहली महिला थीं।

यूरोपीय संघ से अलग हो गया ब्रिटेन

एक फरवरी 2020 को ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग हो गया। ब्रिटेन ईयू से बाहर निकलने वाला पहला देश है। 47 साल तक ब्रिटेन ईयू का सदस्य रहा। ब्रिटेन की जनता ने जून 2016 में इसके समर्थन में मतदान किया था। लोकतंत्र की दिशा में आगे बढ़ रहे दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र म्यामां में एक फरवरी 2021 को सेना ने तख्तापलट कर दिया और शीर्ष नेता आंग सान सू ची समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

सू ची ने लोकतंत्र की मांग को लेकर वर्षों तक संघर्ष किया, वर्षों तक वह नजरबंद रहीं और अपने प्रयासों के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार भी मिला। म्यामां 1962 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग था तथा यहां पांच दशक तक सैन्य शासन रहा। बाद के वर्षों में लोकतंत्र कायम करने की दिशा में आंशिक, लेकिन अहम प्रगति हुई थी, लेकिन तख्तापलट से इस प्रक्रिया को खासा झटका लगा। म्यांमा में सैन्य शासन का लंबा इतिहास रहा है।

  • 1797 : लार्ड कॉर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के तौर पर शपथ ली। 1831 : कलकत्ता में पहली ललित कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
  • 1855 : ईस्ट इंडिया रेलवे का औपचारिक उद्घाटन।
  • 1881 : दिल्ली में सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना।
  • 1922 : महात्मा गांधी ने भारत के तत्कालीन वायसराय को पत्र लिखकर बताया कि वह अपने आंदोलन को गति दे रहे हैं और असहयोग आंदोलन अब सविनय अवज्ञा आंदोलन होगा।
  • 1977 : भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय की नयी दिल्ली में स्थापना।
  • 1979 : ईरान के आध्यात्मिक नेता आयतुल्ला खामनेई 14 वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश वापस लौटे।
  • 2002 : अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने हत्या की।
  • 2003 : अंतरिक्ष से वापस लौटते हुए अमेरिका का अंतरिक्ष यान कोलंबिया पृथ्वी के वातावरण में आते ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में भारत की कल्पना चावला सहित सातों अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
  • 2004 : सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से 250 से ज्यादा लोगों की मौत और 244 घायल।
  • 2006 : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मिस्र और नाइजर से पोलियो के उन्मूलन की सूचना दी और केवल भारत, अफगानिस्तान, नाइजीरिया और पाकिस्तान में इसकी मौजूदगी की बात कही। कुछ देशों में इसका संक्रमण दोबारा लौटने की भी जानकारी दी।
  • 2009 : भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्जा की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पहली बार मिश्रित युगल (मिक्स्ड डबल) का खिताब जीता।
  • 2020 : ब्रिटेन 47 साल तक यूरोपीय संघ का सदस्य रहने के बाद इससे अलग हो गया।
  • 2022 : ब्राजील में भूस्खलन, बाढ़ से 24 लोगों की जान गई।
  • 2023 : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में योगदान के लिए ‘इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स’ ने लंदन में “लाइफटाइम अचीवमेंट ऑनर’ से सम्मानित किया।

Reactions

Post a Comment

0 Comments