G News 24 : जेल में अप्रिय घटना होने पर जेल अधीक्षक होंगे जिम्मेदार !

 जेल सुरक्षा को लेकर सतर्क मध्य प्रदेश सरकार ...

जेल में अप्रिय घटना होने पर जेल अधीक्षक होंगे जिम्मेदार !

त्योहारी सीजन में अधिकारीयों और कर्मचारियों की छुट्टी पर भी पाबंदी रहेगी। इसके अलावा, 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक जेल में जिम्मेदारी अधिकारीयों को खुद मौजूद रहना होगा। हिंदुओं का महत्वपूर्ण पर्व दिवाली आने वाला है। जिसे लेकर लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बाजारों में लोगों की काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है। घरों की साफ-सफाई शुरू कर दी गई है। 

वहीँ  त्योहार को मद्देनजर रखते हुए जेल मुख्यालय द्वारा मध्य प्रदेश के जेलों में भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस दौरान अधिकारीयों और कर्मचारियों की छुट्टी पर भी पाबंदी रहेगी। इसके अलावा, 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक जेल में जिम्मेदारी अधिकारीयों को खुद मौजूद रहना होगा।

औचक निरीक्षण की भी बात

वरिष्ठ अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने के लिए भी कहा गया है। प्रतिबंधित सामग्री बैरक तक न पहुंचे, इसलिए सघन जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि किसी प्रकार की लापरवाही या अप्रिय घटना की स्थिति में जेल अधीक्षक को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

जेल अधीक्षकों को परिपत्र जारी

दरअसल, जेल मुख्यालय द्वारा धनतेरस, दीपावली और भाई दूज के त्योहारों पर प्रदेश के जेलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सभी जेल अधीक्षकों को परिपत्र भी जारी किया गया है। बता दें कि इससे पहले हरिद्वार की जेल में रामलीला के दौरान 2 कैदी फरार हो गए थे। जिसे गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments