G News 24 : धनतेरस पर सोना खरीदने कहीं ज्यादा महत्व धनिया खरीदने का होता है !

 सूखे धनिये को गुड़ के साथ मिलकर माता लक्ष्मी के लिए नैवेद्य तैयार किया जाता है...

धनतेरस पर सोना खरीदने कहीं ज्यादा महत्व धनिया खरीदने का होता है !

हिंदू धर्म में व्रत, त्योहार और नियम धर्म का विशेष महत्व माना गया है। हर त्यौहार बहुत ही खास और उल्लास पूर्वक ढंग से मनाया जाता है। हिंदू धर्म में जितने भी त्यौहार पड़ते हैं, उन सभी का अपना कोई ना कोई महत्व है। हथियार को मनाने के पीछे की एक वजह है जिसका धार्मिक महत्व माना जाता है।

इसमें दीपावली का त्यौहार काफी महत्वपूर्ण माना गया है। यह त्यौहार देश भर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। चलिए आज हम आपको यह बताते हैं कि धनतेरस पर धनतेरस पर सोना खरीदने कहीं ज्यादा महत्व धनिया खरीदने को दिया जाता है।

31 अक्टूबर को देशभर में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। दीपावली के त्यौहार की शुरुआत धनतेरस तिथि से हो जाती है। धनतेरस पर खरीदारी करने का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन माता लक्ष्मी की पूजन करने और कुछ चीजों की खरीदारी करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। चलिए आज हम आपको इस दिन धनिया खरीदने के महत्व के बारे में बताते हैं।

सबसे पहले तो यह जान लेते हैं कि इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है। इस दिन शुभ संयोग में लोगों को बर्तन, सोने चांदी और गहने की खरीदी करते हुए देखा जाएगा। इस दिन धनिया खरीदना भी बहुत शुभ माना गया है। ऐसा क्यों है चलिए आपको बताते हैं।

धनतेरस पर नई चीज खरीदने का महत्व माना गया है, जिनमें से एक धनिया भी है। धार्मिक दृष्टिकोण के मुताबिक माता लक्ष्मी को धनिया बहुत प्रिय है। धनतेरस के दिन माता की प्रिय वस्तु की खरीदारी करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। धनतेरस के दिन सूखा धनिया खरीद कर इसे गुड़ के साथ मिलकर नैवेद्य भी तैयार किया जाता है।

धनिया का शुभ उपाय

धनिया बेहद शुभ मानी गई है इसलिए केवल धनतेरस ही नहीं बल्कि माता लक्ष्मी की हर पूजन के दौरान इसका इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं और घर में सुख समृद्धि लाना चाहते हैं, तो माता लक्ष्मी को धनिया अर्पित कर पूजन के बाद इसे तिजोरी में रख दें।

खरीदें ये चीजें

धनतेरस पर अगर आप खरीदारी करना चाहते हैं, तो धनिया के अलावा गोमती चक्र, झाड़ू और श्रृंगार का सामान भी खरीदा जा सकता है। यह सारी चीज बहुत शुभ मानी गई है और घर में सुख समृद्धि और खुशहाली लेकर आती है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Reactions

Post a Comment

0 Comments