G News 24 : दीपावली के अवसर पर किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना होने पर इन नंबरों पर दें जानकारी !

 शहर का कोई भी नागरिक अग्नि दुर्घटना होने पर तत्काल सूचना दे सकता है...

दीपावली के अवसर पर किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना होने पर इन नंबरों पर दें जानकारी !

ग्वालियर। दीपावली के अवसर पर किसी भी अग्नि दुर्घटना की संभावना को देखते हुए नगर निगम ग्वालियर द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। जिस पर शहर का कोई भी नागरिक अग्नि दुर्घटना होने पर तत्काल सूचना दे सकता है।  नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव के निर्देश पर दीपावली के पर्व के अवसर पर किसी भी अग्नि दुर्घटना की संभावना को देखते हुये विशेष व्यवस्था की गई हैं। 

दीपावली त्यौहार के अवसर पर किसी भी अग्नि दुर्घटना की सूचना फायर मुख्यालय रूप सिंह स्टेडियम के नम्बर पर 0751-2438361, 101, 2342101, 2342102, 2340489, के साथ ही मुरार सब फायर स्टेशन 0751-2438324 पर एवं महाराज बाडा सब फायर स्टेशन 0751-2438326, आनंद नगर सब फायर स्टेशन 0751-2438368, दीनदयाल नगर फायर स्टेशन 0751-2438227 आदि दूरभाष के साथ ही उपायुक्त डॉ. अतिबल सिंह यादव मो. 7587647478, नोडल अधिकारी फायर श्री उमंग प्रधान मो. 88784 32178, सहायक नोडल अधिकारी फायर श्री विवेक दीक्षित 91710 97102 नम्बर पर जानकारी दी जा सकती है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments