G News 24 : सर्व पितृ अमावस्या 2 अक्टूबर को है और इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी इसी दिन है !

 भारत में यह नहीं दिखाई देगा,यही कारण है कि इसका सूतक काल भी नहीं रहेगा...

सर्व पितृ अमावस्या 2 अक्टूबर को है और इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी इसी दिन है !

साल 2024 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर, बुधवार को है। पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगा था। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार, सर्व पितृ अमावस्या के दिन पड़ने वाला यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में ही देखा जा सकेगा। भारत में यह नहीं दिखाई देगी। यही कारण है कि इसका सूतक काल भी नहीं रहेगा। साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण एक पूर्ण सूर्य ग्रहण था, लेकिन भारत में नहीं दिखा था।

सनातन धर्म में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व बताया गया है

सूर्य ग्रहण के बाद विभिन्न तरह की चीजें दान करने का महत्व है। मान्यता है कि इन चीजों को दान करने से अच्छा फल प्राप्त होता है। सूर्य ग्रहण के बाद चना, गेहूं, गुड़ और दाल का दान करने से सभी कार्य बिना बाधा के पूरे होते हैं और ग्रहण का विपरीत असर नहीं होता है। यदि किसी व्यक्ति के जीवन में बहुत अधिक दुख और परेशानी है तो वह सूर्य ग्रहण के बाद केले, बेसन के लड्डू और पेड़े का दान करे। इसी तरह, नींबू, पके पपीते, लाल रंग के वस्त्र, दूध और चावल का भी दान कर सकते हैं। इससे पद तथा प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।

घर की शुद्धि का महत्व

इस बार भी सूर्य ग्रहण नहीं दिखने से सूतक काल नहीं है, अन्यथा कई तरह के नियमों का पालन करना होता। सूरत काल में कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है। खाना नहीं बनाया जाता है। भगवान को स्पर्श नहीं किया जाता है। सभी तरह की खाद्य वस्तुओं और पानी-दूध आदि में तुलसी के पत्ते रखे जाते हैं। सूतक काल खत्म होने के बाद सबसे पहले स्नान किया जाता है। इसके बाद घर की सफाई होती है। फिर भगवान को भी स्नान करवाया जाता है।

सूर्य ग्रहण के कितने प्रकार होते हैं

  1. पूर्ण सूर्य ग्रहण: चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढक लेता है। धरती पर अंधेरा छा जाता है।
  2. आंशिक सूर्य ग्रहण: चंद्रमा, सूर्य के कुछ हिस्से को ही ढक पाता है।
  3. वलयाकार सूर्य ग्रहण: चंद्रमा पृथ्वी से दूर होता है और सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता है।
  4. हाइब्रिड सूर्य ग्रहण: चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरह ढंकता है, लेकिन कुछ हिस्सा खुला रहता है।

  • 2026 तक कोई सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा
  • 29 मार्च 2025: आंशिक सूर्य ग्रहण
  • 21 सितंबर 2025: आंशिक सूर्य ग्रहण
  • 17 फरवरी 2026: वलयाकार सूर्य ग्रहण
  • 12 अगस्त 2026: पूर्ण सूर्य ग्रहण

Reactions

Post a Comment

0 Comments