G News 24 : 11000 दीपों के साथ लक्ष्मण तलैया पर मनाया जाएगा दीपोत्सव !

 अयोध्या की तर्ज पर तीसरे वर्ष भी सामूहिक रूप से क्षेत्रवासियों द्वारा ...

11000 दीपों के साथ लक्ष्मण तलैया पर मनाया जाएगा दीपोत्सव !

ग्वालियर। शहर के हृदय स्थल पर्यटन क्षेत्र लक्ष्मण तलैया अपनी अलग पहचान रखने वाली धार्मिक स्थल लक्ष्मण तलैया पर इसबार भी अयोध्या की तर्ज पर सामूहिक रूप से क्षेत्रवासियों द्वारा 11000 दीपों के साथ दीपोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। 

इस तरह का ये शायद एकलौता आयोजन होगा जिसमें सभी स्थानीय लोग मिलकर एक साथ श्रद्धा और भक्ति के साथ एक जगह मिलकर दीपदान करते हुए दीपोत्सव मनाते हैं। अयोध्या में तो प्रशासन के सहयोग से इस प्रकार का आयोजन सरयू किनारे किया जाता है लेकिन यहां लोग अपने अपने घरों से दीप जलाकर लाते हैं और इस आयोजन को भव्यता प्रदान करते हैं। 

आयोजन का यह चौथा वर्ष है। 2021 में पहली बार 2100 दीपकों के साथ क्षेत्रवासियों द्वारा दीपोत्सव की शुरुआत की गई थी जिसे हर वर्ष बढ़ाकर 2022 में 5100 दीपक और 2023 में 7100 दीपक के साथ दीपोत्सव मनाया गया। इसी क्रम को जारी रखते हुए इस वर्ष 30 अक्टूबर 2024 को 11000 दीपकों के साथ क्षेत्रवासियों द्वारा मनाया जा रहा है। प्राचीन पवित्र लक्ष्मण तलैया के चारों ओर शानदार लाइटिंग और टिम टिमाते दीपक इतना मनोरम दृश्य प्रदान करते हैँ  कि जो भी इस नज़ारे को देखता है बस निहारता ही रहता है। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments