G.NEWS 24 : वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए मीडिया सकारात्मक भूमिका निभा रहा है : श्री शर्मा

ग्वालियर से मीडिया राष्ट्रीय कान्फ्रेस में शामिल होने गए दल के पत्रकारों  का हुआ सम्मान...

वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए मीडिया सकारात्मक भूमिका निभा रहा है : श्री शर्मा

आबू रोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन के आनंद सरोवर परिसर में राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में  देशभर से आए पत्रकार ने मीडिया वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए एक पथ प्रदर्शक विषय पर आयोजित कांफ्रेंस में बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। मीडिया विंग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का मूल विषय स्वस्थ एवं सुखी समाज के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण- मीडिया की भूमिका था।  डॉ. ध्रुबा ज्योति पति ने कहा कि यहां आकर बहुत प्रसन्न महसूस कर रहा हूं। यहां के दिव्य वातावरण में अद्भुत वातावरण होती है। अध्यात्म में ही वह शक्ति है कि इसके बल से ही वैश्विक शांति आएगी। हम उस महान संस्कृति से आते हैं जहां अलग-अलग भाषा, रंग-भेद और संस्कृति के लोग सद्भाव के साथ रहते हैं। 

इस मौके पर दैनिक आचरण ग्वालियर के स्थानीय संपादक और वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा ने  कांफ्रेंस में उक्त विषय पर अपने विचार व्यक्त कहा कि करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया के कई देश युद्ध के संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में भारतीय मीडिया ने सकारात्मक योगदान देते हुए वातावरण में बदलाव लाने का काम किया। भारतीय मीडिया दुनियां में सबसे विश्वशनीय मीडिया है। अध्यात्म और योग से वर्तमान परिवेश में भी बदलाव लाया जा सकता है। दुनिया में वैश्विक शांति और सदभाव में मीडिया अहम भूमिका निभा रहा है। मेरा मानना है कि ब्रह्मकुमारीज भी विश्व में शांति और सदभाव बड़ाने और समाज सेवा करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। 

जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी जयपुर के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन डीन व प्रो. डॉ. नरेंद्र कौशिक ने कहा कि दुनिया में शांति स्थापित करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश में जो समस्याएं आईं हैं उनके समाधान के लिए मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।  गुजरात डीसा के स्तंभकार व स्वतंत्र पत्रकार भगवानदास ठक्कर ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ परिवार द्वारा भारत सहित पूरे विश्व में सकारात्मकता और विश्व शांति के लिए प्रचार किया जा रहा है। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष हरि बल्लभ मेघवाल ने कहा कि पत्रकारों के आदर्श नारद मुनि ने लोक संवाद के आदर्श प्रस्तुत किए हैं। आज भी मीडिया लोक मंगल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 

वलसाड़ की जोनल संयोजिका बीके रंजन बहन ने सभी को राजयोग मेडिटेशन से शांति की गहन अनुभूति कराई। दिल्ली की संचार सलाहकार एवं इवेंट मैनेजमेंट प्रियदर्शिनी नरेंद्र, गुजरात जोन की अतिरिक्त जोनल संयोजिका बीके नंदिनी बहन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण ग्वालियर के बीके प्रहलाद ने दिया। संचालन भोपाल की डॉ. बीके रीना बहन ने किया। गुजरात दीसा के बीके शशिकांत ने आभार माना। कार्यक्रम में ग्वालियर से कांफ्रेंस में शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार गुरशरण सिंह अहलूवालिया,प्रदीप तोमर,रवि यादव,शैलेंद्र शर्मा ,रामकृष्ण कटारे ,ममता बघेल, बृजेश चतुर्वेदी, हेमंत शर्मा , समेत देश भर के हर राज्य के पत्रकार शामिल हुए। आयोजन में शामिल ग्वालियर के पत्रकारों को सौगात व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान भी किया गया ।


Reactions

Post a Comment

0 Comments