G.NEWS 24 : CM डॉ. यादव के पिता के अंतिम संस्कार में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल !

मंगलवार को निधन के बाद...

 CM डॉ. यादव के पिता के अंतिम संस्कार में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल !

उज्जैन। मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव के मंगलवार को निधन के बाद बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा गीता कालोनी स्थित घर से निकली और शिप्रा तट पर भूखी माता मंदिर पर पहुंची। यहां दाह संस्कार किया गया। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित लगभग सभी काबीना मंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने उज्जैन पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित की। 

कई नेता अंतिम यात्रा में शामिल हुए। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अंतिम यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शिप्रा तट पर पहुंची। हजारों की संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। बड़ी संख्या में आमजन भी दिवगंत को श्रद्धासुमन अर्पित करने सीएम के घर पहुंचे। सीएम डा. यादव के पिता के निधन पर देशभर के नेताओं ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी कर ईश्वर से प्रार्थना की।

Reactions

Post a Comment

0 Comments