G.NEWS 24 : लुधावली गौशाला से 700 गाय गायब, महज 70 गाय मिलीं !

गायों को खिलाने के लिए भूसे में गोबर मिलाकर रखा गया था...

लुधावली गौशाला से 700 गाय गायब, महज 70 गाय मिलीं !

शिवपुरी। शिवपुरी शहर की लुधावली की गौशाला गायों की मौत के लिए पूर्व में बदनाम हो चुकी है,अब इस गौशाला से एक नई कहानी निकल कर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस गौशाला में रजिस्टर में दर्ज संख्या के अनुपात में 700 गाय कम पाई गई है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने गौशाला का आज निरीक्षण किया। मामला अब पुलिस तक पहुंच चुका है। नगर पालिका शिवपुरी की अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने आज लुधावली पहुंचकर गौशाला का निरीक्षण किया इस गौशाला में उपस्थित गाय नरकीय जीवन जीने को मजबूर निकली। गोशाला में हाईवे से हटाकर भेजा गया गोवंश लापता मिला।

वहीं गायों को खाने के लिए भूसे में गोबर मिलाकर खाने को रखा गया था। इतना ही नहीं गोशाला से जाली, पत्थर गायब मिले। पिछले वर्ष जब लुधावली गौशाला में लगातार गायों की मौत हो रही थी तब इस गौशाला का संचालन बदरवास की विजय श्री शिक्षा प्रसार व सामाजिक कल्याण समिति को सौंपा गया था। इसके बाद पशुपालन विभाग द्वारा गौशाला में गायों के भूसे, दवा और उपचार की व्यवस्था कराई जाती रही है। बता दें कलेक्टर के आदेश के बाद लगातार सड़क से गोवंश को हटाकर लुधावली की गोशाला में भेजा जा रहा था। गौसेवक विनोद शास्त्री बताते हैं कि तीन से चार के भीतर वह 150 से भी ज्यादा गायों को वह लुधावली की गोशाला छोड़ चुके हैं। इसके बावजूद आज जब वह गोशाला पहुंचे तो उन्हें संख्या में गाय कम मिली। 

नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने बताया कि गौशाला में गाय को सूखे में बैठने के लिए पत्थर के पाट बिछाये गए थे। जो गौशाला से गायब यहां यहां जाली लगाकर गोवंश को बैठने के लिए जाली लगाई गई थी। वह भी नहीं मिली। साथ ही गोशाला के भीतर ट्रकों को खड़ा किया गया हैं। गायत्री शर्मा ने बताया रजिस्टर में 781 गाय दर्ज हैं। अगस्त माह में वह 566 गाय देखकर गई थी। लेकिन आज गौशाला में महज 70 गाय मिली हैं। बता दें कि आज नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के साथ नपा के आरआई योगेश शर्मा ने देहात थाना पहुंचकर गौशाला के संचालन कर रहे विजय वर्मा के खिलाफ केस दर्ज करने के संबंध में शिकायती आवेदन दिया हैं।

Reactions

Post a Comment

0 Comments