G News 24 : कांग्रेस व किसान नेताओं ने निकाली किसान न्याय यात्रा

 कलेक्ट्रेट पर जंगी प्रदर्शन कर ज्ञापन भी सौंपा...

कांग्रेस व किसान नेताओं ने निकाली किसान न्याय यात्रा

ग्वालियर। शुक्रवार को कांग्रेस और  किसान नेताओं ने सैकड़ों किसानों के साथ ट्रैक्टरों पर सवार होकर फूलबाग मैदान से कलेक्ट्रेट तक किसान न्याय यात्रा निकाली। इसके बाद कलेक्ट्रेट पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस की न्याय यात्रा के कारण सड़कों पर जाम के हालात बन गए थे। कांग्रेसियों ने न्याय यात्रा के दौरान भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। यात्रा का नेतृत्व पूर्व मंत्री एवं विधायक सचिन यादव, राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह और विधायक डा. सतीश सिकरवार ने किया। इस अवसर पर विधायक  साहब सिंह गुर्जर, सुरेश राजे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील शर्मा, श्रीमती रश्मि पवार सहितअनेक वरिष्ठ कांग्रेस जन मौजूद रहे। 

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को प्रदेश में किसान न्याय यात्रा का आवाहन किया था। इसी को लेकर शुक्रवार को पूरे प्रदेश के साथ ग्वालियर में भी कांग्रेसियों ने किसान न्याय यात्रा का आयोजन किया। न्याय यात्रा में शामिल कांग्रेस नेताओं का कहना था कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है। केन्द्र सरकार बार-बार किसानों की आय दोगुना करने की बात कहकर झूठ बोल रही है। दोपहर 12 बजे कांग्रेसी ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ फूलबाग पर एकत्रित हुये और यहां से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। 

कांग्रेस द्वारा जिला मुख्यालय में लगभग 100 ट्रैक्टरों के साथ किसान न्याय यात्रा निकाली गई। कांग्रेस की न्याय यात्रा के कारण शहर की सड़कों पर जाम भी लग गया। न्याय यात्रा में बड़ी संख्या में किसान भी 100 ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे थे। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर कांग्रेसियों ने किसानों के साथ जमकर प्रदर्शन किया और किसानों की मांगों को लेकर और सरकार ने किसानों से जो वादाखिलाफी की है उसके संबंध में एक ज्ञापन दिया। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार वादाखिलाफी कर रही है। 

यात्रा में शामिल  पूर्व विधानसभा से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने किसानों से आमदनी दोगुनी करने का झूठ बोला है। किसान न्याय यात्रा में पूर्व मंत्री सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भगवान सिंह यादव, पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ल, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री लतीफ खां मल्लू, प्रेम सिंह कौरव, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रवि चैकोटिया, पार्षद आसिफ अली, नगर पाल, श्रीकांत धाकड़, कार्यकारी जिलाध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल दौहरे ,वीर सिंह तोमर, इब्रहिम पठान, चतुर्भुज धनोलिया, संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, यूवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हेवरन सिंह कंसाना, प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे, अवधेश कौरव, दशरथ पटेल, भीकम सिंह गुर्जर, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा, सरमन राय, योगेन्द्र तौमर, राजेन्द्र सिंह नाती, संजय सिंह यादव, श्रीमती सीमा समाधिया, ग्रामीण संगठन मंत्री रविन्द्र सिंह चौहान, संजय राठौर सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह गुर्जर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मीनू परिहार, ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गुजां जाटव, श्रीमती वीणा भारद्वाज सहित सैकड़ों कांग्रेसी एवं किसान शामिल थे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments