G News 24 : रिसोर्ट के स्टाफ ने जूनियर डॉक्टरों को दौडा-दौड़ाकर पीटा !

 रिसोर्ट संचालक बोला,डाक्टर महिलाओं के साथ कर रहे थे छेड़खानी ...

रिसोर्ट के स्टाफ ने जूनियर डॉक्टरों को दौडा-दौड़ाकर पीटा !

ग्वालियर। सिरोल हाइवे पर विलायती ढाबा रिसोर्ट में जूनियर डॉक्टर अपने 15 साथियों के सात रात 8 से 12 बजे तक विलायती रिसोर्ट में पूल पार्टी कर रहे थे। रात 11 बजे पूल खाली करने के लिये कहा तो विवाद हो गया। जिस पर जूनियर डॉक्टरों ने विरोध किया तो होटल स्टाफ से 15 से 20 लोग एकत्रित हो गये। जिनके पास लाठी, डण्डे और सरिया थे। इसके बाद डॉक्टरों पर हमला किया गया है। आधी रात को हुए इस हमले में जूनियर डॉक्टरों को रिसोर्ट के स्टाफ ने दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की है। 

किसी तरह वहां डॉक्टर जान बचाकर भागे निकले हैं। घायल जेएएच पहुंचे और वहां से मेडीकल कराने के बाद मामले की शिकायत सिरोल थाना में की है। पुलिस ने घायल जितेन्द्र सिंह की शिकायत पर संचालक सुरेन्द्र शर्मा, कर्मचारी धर्मवीर समेत 15 से 20 अन्य पर मारपीट की एफआईआर दर्ज की गयी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

ग्वालियर-झांसी हाइवे स्थित विलायती रिसोर्ट पर यूपी के इटावा चिन्नोली निवासी 27 वर्षीय जितेन्द्र सिंह पुत्र सुरेशसिंह चौहान गजराराजा मेडीकल कॉलेज से डॉक्टरी की पढाई कर रहे हैं। अभी त कवह गजराराजा मेडीकल कॉलेज ग्वालियर के रविशंकर हॉस्टल में निवास करते है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात जूनियर डॉक्टर जितेन्द्रसिंह अपने साथियों सचिन यादव, अतुल कटारे, प्रभात पाटीदार के साथ सिरोल थाना पहुंचकर खबर दी कि विलायती रिसोर्ट (होटल) के स्टाफ ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की है। 

डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि रविवार को उन्होंने रात 8 से 12 बजे के लिये रिसोर्ट पार्टी के लिये बुक किया था। 15 लोगों के लिये बुकिंग की थी। रविवार की रात को सभी लोग अपने-अपने वाहनों से हाइवे स्थित विलायती रिसोर्ट पार्टी करने पहुंचे थे। यहां कुछ साथी पूल में स्वीमिंग कर रहे थे तो कुछ बाहर डांस कर रहे थे। रात को लगभग 11 बजे का समय था तभी होटल स्टाफ आया और कहा कि आपको पूल खाली करना पड़ेगा। एक और पार्टी भी आ गयी है। जिस पर डॉक्टरों ने विरोध किया और कहा कि हमारा समय रात 12 बजे तक का है तो आप पहले कैसे खाली करने के लिय कह सकते है।

डांसिंग फ्लोर पर स्टाफ ने फेंका फिनायल फिर किया हमला

रात को लगभग 11 बजे का समय था और अभी पूल खाली करने के लिये बहस चल रही थी इस बीच विलायती रिसोर्ट के कुछ कर्मचारियों ने आकर वहां डांसिंग फ्लोर पर फिनायल फैला दिया। जब इसकी शिकायत होटल के संचालक सुरेन्द्र शर्मा व रिसेप्शनिस्ट धर्मवीर से की तो वह उनसे झगड़ा करने लगे और जब त कवह कुछ समझा पाते संचालक व स्टाफ ने गाली गलौज शुरू कर दी। गाली गलौज का विरोध करते ही होटल में एक आवाज पर 15 से 20 लोग इकट्ठे हो गये। सभी के हाथ में लाठी-डंडे व सरिया थे। अभी डॉक्टर कुछ समझ पाते कि विलायती रिसोर्ट के स्टाफ ने हमला कर दिया। डॉक्टर व उनके दोस्तों को दौड़ा-दौडाकर पीटा है।

डॉक्टर जिस हालत में थे, वैसे लगा दी दौड़

होटल स्टाफ ने उनका पीछा किया और दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की। जिसमें प्रभात पाटीदार, जितेन्द्र सिंह चौहान और अतुल चौहान को गंभीर चोटें आईं। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर घायल डॉक्टरों को उपचार के लिए जेएएच में भर्ती कराया है। कई के कपड़े, मोबाइल व सामान तक छूट गया अचानक हुए हमले और भागने के चलते कई डॉक्टरों के मोबाइल, कपड़े व जूते तक विलायती रिसोर्ट में छूट गए हैं।

पूल पार्टी करने यह 15 सदस्य गए थे

रविवार को डॉक्टर जितेन्द्र अपने साथियों डॉक्टर सचिन यादव, अमन पटेल, हर्ष सोनी, गोविंद लोहिया, देवेश शर्मा, कुलदीप बिल्ला, गणेश गुर्जर, नकुल त्यागी, संजीव ठाकुर, हिमांशु बरकोड़ा, मोहित सिंह रावत, भावेश राठौर, शिवम खैरवार, अतुल कटारे और प्रभात पाटीदार के साथ सिरोल हाइवे स्थित विलायती रिसोर्ट में पार्टी करने के लिए आए थे। पार्टी का समय शाम आठ बजे से रात साढ़े बारह बजे तक का था।

पुलिस का कहना  है-

इस मामले में सिरोल थाना में पदस्थ एसआई का कहना है कि डॉक्टरों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 रिसोर्ट के संचालक सुरेन्द्र शर्मा ने बताया 

विलायती रिसोर्ट के संचालक सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि डॉक्टर शराब के नशे में महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहे थे इसके अलावा पूल पर नेकर पहन कर नहा रहे थे जो कि गलत है। इसके बाद भी हमने उनके साथ राजीनामा कर लिया था इसके बाद वह थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा दी-सुरेन्द्र शर्मा, संचालक, विलायती रिसोर्ट

Reactions

Post a Comment

0 Comments