G News 24 : सदस्यता अभियान हमारे लिये संगठन का पर्व,कार्यकर्ता इसे गति दें : ग्वालियर सांसद

 देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को भाजपा के सदस्य बनाने के लिए ...

सदस्यता अभियान हमारे लिये संगठन का पर्व,कार्यकर्ता इसे गति दें : ग्वालियर सांसद 

ग्वालियर। सांसद ग्वालियर  एवं पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान को और गति देने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरूआत 2 सितंबर से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सदस्य बनाकर कर दी है। उसके बाद मध्यप्रदेश में 3 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मप्र मंत्रिमंडल के सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर प्रदेश में संगठन पर्व का शुभारंभ किया। 

उन्होंने कहा कि  इस संगठन पर्व का मुख्य उद्देश्य, देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाना है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा घर-घर पहुंचकर सदस्यता अभियान को साकार करेगी। मध्यप्रदेश में 1.50 करोड़ से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। ग्वालियर जिले में भी डेढ़ लाख नये सदस्य बनाये जायेंगे। 

उन्होंने कहा कि संगठन पहापर्व का प्रथम चरण 1 सितंबर से प्रारंभ हो चुका है जो 24 सितंबर तक चलेगा। जबकि दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक रहेगा। सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 31 अक्टूबर तक चलेगा तथा प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता रजिस्टर करने की तिथि 1 नवंबर से 10 नवंबर तक होगी। 

सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि सदस्यता अभियान का मूल उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का विस्तार करना है। भारतीय जनता पार्टी का यह अभियान चार आयामों पर आगे बढ़ेगा। एक आयाम है मिस्ड कॉल 8800002024, जिसके माध्यम से लोग पार्टी से जुड़ सकेंगे। दूसरा आयाम है क्यूआर कोड। स्मार्ट फोन का उपयोग करने वाले लोग क्यूआरकोड के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन सकते हैं। तीसरा आयाम नमो एप एवं चौथा आयाम भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट के माध्यम से भी सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। 

इस अवसर पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि नमो को लेकर क्या मूल भाजपा समाप्त हो गई है के जबाब में सांसद ने कहा कि ऐसा नहीं है भाजपा पार्टी अपनी जगह है जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ आगे बढ रही है। 

सडकों की हालत पर चुप्पी साधी 

इस अवसर पर महानगर में सडकों के गडढों को लेकर पूछे प्रश्न पर सांसद ने कोई स्पष्ट जबाब नहीं दिया। वहीं भारत श्रीलंका क्रिकेट मैच को लेकर भी सांसद ने कुछ जबाब नहीं दिया। अन्य पार्टियों से लोगों को लाने के प्रश्न पर सांसद ने कहा कि हम अपनी विचार धारा के माध्यम से लोगों को भाजपा का सदस्य बना रहे है।   

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने सांसद भारत सिंह कुशवाह को सदस्यता दिलाकर पार्टी का सदस्यता प्रमाण पत्र भेंट किया। जिला महामंत्री एवं सदस्यता अभियान प्रभारी विनय जैन ने जिलाध्यक्ष अभय चौधरी को पार्टी की सदस्यता का प्रमाण पत्र भेंट किया। 

इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में सभापति मनोज तोमर, संभागीय मीडिया प्रभारी राजलखन सिंह, महामंत्री द्वय विनोद शर्मा, राजू पलैया, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, जिला मंत्री एवं जिला सदस्यता अभियान सह प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, दारा सिंह सेंगर एवं विवेक शर्मा उपस्थित रहे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments