G.NEWS 24 : जनप्रतिनिधियों ने स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की पुण्यतिथि पर किया उन्हें नमन

बड़ी संख्या में शहर वासियों एवं...

जनप्रतिनिधियों ने स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की पुण्यतिथि पर किया उन्हें नमन

ग्वालियर। पूर्व महापौर एवं पूर्व सांसद स्व. नारायण  कृष्ण शेजवलकर की 25वीं पुण्यतिथि दिनांक 23 अगस्त 2024  पर आज शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक सतीश सिंह सिकरवार, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, सभापति मनोज सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने निगम मुख्यालय सिटीसेन्टर पर स्थापित स्व. नारायण  कृष्ण शेजवलकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

निगम मुख्यालय में स्थापित स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की प्रतिमा पर पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, पार्षदगण एवं नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं शहर वासियों ने स्वर्गीय श्री शेजवलकर को नमन किया।

Reactions

Post a Comment

0 Comments