G.NEWS 24 : छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा ढही

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में...

छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा ढही

मुंबई। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा सोमवार को ढह गई। इसका वास्तविक कारण अभी तक पता नहीं चला है। इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर 2023 किया था। 

अधिकारी ने बताया कि प्रतिमा मालवन स्थित राजकोट किले में दोपहर करीब एक बजे ढही। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ प्रतिमा के ढहने के वास्तविक कारण का पता लगाएंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि जिले में बीते दो-तीन दिनों में भारी बारिश हुई है और तेज हवाएं चली हैं। पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे और क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments