G News 24 : अलकायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, देश को दहलाने की थी साजिश !

 दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

अलकायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, देश को दहलाने की थी साजिश !

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा  झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन चलाकर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन अलकायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन चलाकर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

जानकारी के मुताबिक, इस मॉड्यूल को रांची का रहने वाला डॉक्टर इश्तियाक लीड कर रहा था। ये भारत में आतंकी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे।

जानकारी के मुताबिक, मॉड्यूल के सदस्यों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग अलग-अलग जगहों पर दी जा रही थी। राजस्थान के भिवाड़ी से हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इसके अलावा झारखंड और यूपी से कुल मिलाकर करीब आठ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। फिलहाल विभिन्न स्थानों पर पूछताछ चल रही है और अतिरिक्त गिरफ्तारियों की भी उम्मीद है। कई स्थानों से हथियार, गोला-बारूद, साहित्य आदि की बरामदगी की है।


Reactions

Post a Comment

0 Comments