G News 24 : एक जूं के कारण फ्लाइट की करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिग !

 महिला के बाल में जूं दिखने पर मचा बवाल...

एक जूं के कारण फ्लाइट की करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिग !

अमेरिका से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को महिला पैसेंजर के सिर में जूं दिखने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस जूं को एक सहयात्री ने महिला के सिर में रेंगते हुए देखा था। यह फ्लाइट लॉस एंजिल्स से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुई थी, लेकिन बाद में उसे फीनिक्स के लिए डायवर्ट करना पड़ा। उस विमान में टिकटॉक क्रिएटर एथन जुडेलसन भी शामिल थे।

टिकटॉक क्रिएटर ने TikTok पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने घटना का जिक्र किया। जुडेलसन के अनुसार, चालक दल ने डायवर्जन के बारे में बहुत कम जानकारी दी, जिससे यात्री हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि विमान के उतरते ही गलियारे के दूसरी ओर से एक महिला अचानक विमान के सामने की ओर भागी। उस महिला की प्रतिक्रिया को देखकर कोई भी कुछ समझ नहीं पाया, क्योंकि बाकी यात्रियों को इस घटना की जानकारी नहीं थी। बाद में एक इंटरव्यू में जुडेलसन ने कहा कि महिला की जल्दीबाजी को देखकर उन्हें आश्चर्य हुआ, क्योंकि विमान में बाकी यात्रियों की तुलना में वह ज्यादा बेचैन थी।

"यह इतना भयानक नहीं हो सकता"

जुडेलसन ने बताया, "मैंने चारों ओर देखा, कोई भी जमीन पर नहीं था, कोई भी घबराया हुआ नहीं था। मैं सोच रहा था, यह इतना भयानक नहीं हो सकता। लैंडिंग के बाद स्थिति और भी अजीब हो गई। जैसे ही हम लैंड करते हैं, मेरे सामने वाली गलियारे में बैठी यह महिला उछलकर विमान के सामने की ओर भागती है।" उन्होंने बताया, "ऐसा लग रहा था कि विमान से सबसे पहले उतरने की जल्दीबाजी में थी।"

फीनिक्स में हुई इमरजेंसी लैंडिग

उन्होंने बताया कि स्थिति तब और भी अजीब हो गई जब यात्रियों को बताया गया कि वह फीनिक्स में उतरे हैं और उन्हें 12 घंटे की देरी का सामना करना पड़ेगा। एयरलाइन ने सभी यात्रियों को होटल के वाउचर दिए गए। जुडेलसन की उलझन और भी गहरी हो गई, क्योंकि उन्होंने सवाल किया कि क्या वे अनिश्चित काल के लिए फीनिक्स में फंसे हुए हैं। अमेरिकन एयरलाइंस ने एक बयान में पुष्टि की कि मेडिकल इमरजेंसी के कारण फ्लाइट को डायवर्ट किया गया था।

इमरजेंसी लैंडिंग की असली वजह !

हालांकि, जुडेलसन को बाद में पता चला कि इस इमरजेंसी लैंडिंग और विमान को डायवर्ट करने की असली वजह जूं था। उन्होंने अन्य यात्रियों को यह चर्चा करते हुए सुना कि महिला के बालों में कीड़े कैसे देखे गए थे, जिसके कारण आपातकालीन लैंडिंग हुई। असामान्य रुकावट के बावजूद यात्रियों ने आखिरकार न्यूयॉर्क की ओर उड़ान भरी। हालांकि, इस दौरान उन्हें अपने कई घंटे बर्बाद करने पड़े।

Reactions

Post a Comment

0 Comments