G News 24 : पुरानी पेंशन योजना लागू करने मांग को लेकर 17 लाख कर्मचारी जा सकते हैं हड़ताल पर !

 अधिसूचना जारी होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय...

पुरानी पेंशन योजना लागू करने मांग को लेकर 17 लाख कर्मचारी जा सकते हैं  हड़ताल पर !

मुंबई। महाराष्ट्र में करीब 17 लाख सरकारी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  रविवार को मुंबई में राज्य सरकारी कर्मचारी संघटना कृती समिती की बैठक हुई. इस बैठक में राज्य सरकार के कर्मचारियों ने आक्रामक रुख अपना लिया है. बैठक में 29 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया. 

कृती समिती के मुख्य संयोजक विश्वास काटकर ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन के अनुसार नई पेंशन देने के मुद्दे पर राज्य सरकार के कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले हैं. कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार से तत्काल अधिसूचना जारी करने की मांग की है. साथ ही संबंधित कर्मचारी संघ ने अधिसूचना जारी होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है.

Reactions

Post a Comment

0 Comments