G News 24 : 101 काबरियों ने हरिद्वार के गंगाजल से गुप्तेश्वर पर किया अभिषेक !

 गुप्तेश्वर पर ब्राह्मण श्रावण महोत्सव के आमंत्रण पत्रक वितरण शुरु...

101 काबरियों ने हरिद्वार के गंगाजल से गुप्तेश्वर पर किया अभिषेक !

ग्वालियर। 17 अगस्त को दोपहर दो बजे से श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर 121 ब्राह्मणों द्वारा पंचामृत से महाभिषेक, अभिमंत्रित  रूद्राक्षों का वितरण,छप्पन भोग, सनातन धर्म रत्न सम्मान समारोह के पश्चात स्वरूचि भोजन प्रसादी दाल,बांटी, चूरमा, भोलेनाथ के भजनों के साथ " ब्राह्मणों का श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।आज  101 काबरियों ने गुप्तेश्वर महादेव मंदिर एवं श्री अचलेश्वर मंदिर पर हरिद्वार से लाए गंगाजल से अभिषेक किया। तथा ब्राह्मणों के श्रावण महोत्सव आमंत्रण पत्र का पूजन आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक गिरिराज गुरुजी ने किया। 

मुख्य आचार्यत्व ब्राह्मण रत्न पंडित गोविंद प्रसाद बित्थारिया जी के साथ ११ आचार्यों ने रूद्र पाठ किया। जिसमें आचार्य गण:--पं.नीरज क्रष्ण शास्त्री. अशोक विरथरिया.महेश विरथरिया.राजेश चौवै.प्रदीप शर्मा.. लक्ष्मी कान्त शर्मा सोनू गुरु. ज्ञान प्रकाश शर्मा. प्रमोद कुमार विरथरिया. राधेश्याम शर्मा. मदनमोहन शास्त्री. राजेन्द्र तिवारी. ब्रजेश दुवे.ध्रुव शर्मा. रमेश चन्द्र शर्मा मुख्य हैं।


17 अगस्त को ब्राह्मणों के श्रावण महोत्सव के लिए आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष महेश मिश्रा, भार्गव समाज के पूर्व अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा, सनाढ्य समाज के संरक्षक रवीन्द्र नाथ नायक, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष शशिकांत दीक्षित, ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण समाज के महामंत्री डॉ मुन्ना लाल शर्मा, निशा शुक्ला, सुधा दीक्षित, अल्का मिश्रा. रचना विप्रेंद्र गौड.  उमा दीक्षित. सुलेखा शर्मा. शशि गोस्वामी. रेखा चतुर्वेदी.माया शर्मा. राधा शर्मा. सुधा वित्थरिया. मंजू वित्थरिया. मंजू पाण्डे. सरला वित्थरिया. संगीता शर्मा. शिखा चतुर्वेदी. माया शर्मा.संध्या तिवारी. शशि शर्मा. नीतू शर्मा. रेनू शर्मा. किरन मिश्रा. गायत्री शुक्ला. रचना जी आदि ने घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र देना प्रारंभ किया।

मुख्य आचार्य ब्राह्मण रत्न पंडित गोविंद प्रसाद बित्थारिया जी ने धर्म प्रेमियों को बताया कि जो रूद्र पाठ की उत्पत्ति ब्रह्मा जी के मुख्य से हुई चारों मुख से चारों वेद निकलें जिसमें यज्ञु वेद के मंत्र रूद्र पाठ है। रूद्र पाठ के करने से समस्त ग्रह ओर समस्त उपद्रव शांत होकर लाभान्वित करते हैं। इसके नमक और चमक दो भाग हैं नमक में ओर चमक में सूत का ग्यारह पाठ होते हैं उसके बाद शांति पाठ होता है। सभी देवताओं के मंत्र का इसमें समावेश होता है। आज रूद्र पाठ का छठा दिन है। 

सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि 11 ब्राह्मणों द्वारा 11 रूद्र पाठ का 17 अगस्त को श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर समापन होगा। समापन के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। संचालन अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा जी ने किया। आभार प्रमोद वित्थरिया ने किया।

Reactions

Post a Comment

0 Comments