G.NEWS 24 : मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट में एक और बाघ की मौत !

अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप...

मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट में एक और बाघ की मौत !

रायसेन। टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में एक और बाघ के मौत की खबर सामने आई है। बाघ संरक्षक और जानकार अजय दुबे ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि गोली मारकर बाघ का शिकार किया गया है। वहीं वन विभाग को दो दिनों से शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद भी इस ओर किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। यह मामला रायसेन जिले का है। टाइगर स्टेट पूर्व में भी कई नर मादा बाघ के शिकार के मामले आ चुके हैं।

फिर भी वन महकमे के आला अधिकारियों की कुंभकर्णी नींद नहीं खुली है। रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज वनमंडल की आशापुरी बीट आरएफ कंपार्टमेंट 330 में एक बाघ की मौत हो गई। बाघ संरक्षक और जानकार अजय दुबे ने शिकायत की है। जिसमें उन्होंने कहा कि दो दिनों से शव पडे होने की सूचना वन विभाग को दी थी। उन्होंने कहा कि बाघ का शिकार गोली मारकर किया गया है। 

साथ ही अजय दुबे ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बता दें कि देश में टाइगर स्टेट के रूप में प्रसिद्ध मध्यप्रदेश में रायसेन जिला बाघों की मौत पर भी नंबर वन बन गया है। बीते 6 महीने के भीतर मध्यप्रदेश में 23 बाघों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा 12 बाघों की मौत बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हुई है। बांधवगढ़ में बढ़ते बाघ के मौत के मामले में शिकार की आशंका भी जताई गई है। यह खुलासा वन विभाग की कमेटी में हुआ है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments