G.NEWS 24 : निगम आयुक्त ने किया जनकल्याण शाखा का औचक निरीक्षण

अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की...

निगम आयुक्त ने किया जनकल्याण शाखा का औचक निरीक्षण

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने आज मंगलवार को नगर निगम की जनकल्याण शाखा का औचक निरीक्षण किया तथा अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी जन कल्याण पूर्वी अग्रवाल अनुपस्थित पाई गई उनका आज का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। 

इसके साथ ही जनकल्याण शाखा में अधिक कर्मचारियों की जानकारी मिलने पर निगमायुक्त श्री सिंह ने उपायुक्त अनिल दुबे को निर्देश दिए की जनकल्याण शाखा से कर्मचारी कम कर जिस विभाग में आवश्यकता है वहां दिए जाएं। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली तथा निर्देश दिए की कोई भी प्रकरण जनकल्याण शाखा में लंबित न रहे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments