G News 24 : अनुराग ठाकुर ने जब पूछ ली राहुल गांधी की जाति तो करने लगे बवाल !

 अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के बचाव में अनुराग ठाकुर पर बोला हमला...

अनुराग ठाकुर ने जब पूछ ली राहुल गांधी की जाति तो करने लगे बवाल !

लोकसभा में सब की जातिगत जनगणना की बात करने वाले राहुल गांधी की जाति अनुराग ठाकुर ने पूछी ली तो विपक्ष ने बवाल मचा दिया। इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। दरअसल भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए उनकी जाति पर सवाल खड़ा कर दिया। अनुराग ठाकुर ने कहा, "जिसकी जाति का नहीं पता, वह जातिगत जनगणना की बात करता है।" अनुराग ठाकुर के इस बयान पर सदन में बहस छिड़ गई। इस दौरान कांग्रेस सदस्य लोकसभा के वेल में आ गए। इस दौरान राहुल गांधी ने इसके जवाब में कहा कि उनका अपमान किया गया है और हमलों के बावजूद, इंडी गठबंधन सुनिश्चित करेगा कि जाति जनगणना करना जाए।

संसद में गूंजा जाति का मुद्दा

राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि जो पिछड़े, आदिवासियों और एससी, एसटी के लिए बोलता है, उसे गालियां मिलती हैं। इससे मुझे कोई दिक्कत नहीं है। जाति आधारित जनगणना पर मैं अर्जुन की तरह मछली पर निशाना साधे खड़ा हूं। अनुराग ठाकुर के बयान पर सपा सांसद अखिलेश यादव ने अनुराग ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर ये किसी की जाति कैसे पूछ सकते हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही भाजपा नीत सरकार पर राहुल गांधी के चक्रव्यूह कटाक्ष के लिए उनपर हमला जारी रखते हुए ठाकुर ने सांसद शशि थरूर द्वारा 1947 के बाद से लगातार कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधने के लिए लिखी गई पु्स्तक के कुछ कथित अंशों का हवाला दिया था।

राहुल गांधी हिंसा फैलाना चाहते हैं: किरेन रिजिजू

अनुराग ठाकुर के जाति वाले बयान पर भाजपा सांसद किरेन रिजिजू ने कहा कि मैं कांग्रेस के कृत्य की निंदा करता हूं। वे हर समय जातियों के बारे में बात करते हैं। वे मीडिया के लोगों और सेना के जवानों की जाति पूछते हैं। कांग्रेस ने जाति के आधार पर देश को बांटने की साजिश रची है। वे हर किसी से जाति पूछते रहते हैं। लेकिन राहुल गांदी की जाति नहीं पूछी जा सकती है। क्या वे देश और संसद से ऊपर हैं। वे लोकतंत्र और देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करना चाहते हैं, वे अराजकता और हिंसा फैलाना चाहते हैं। 

जाति के सवाल पर भड़के अखिलेश यादव

अनुराग ठाकुर के बयान पर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने सवाल उठाए। उन्होंने इसे गलत बताते हुए कहा कि आप किसी की जाति कैसे पूछ सकते हैं।

अरुण गोविल राहुल गांधी पर कही ये बात

अनुराग ठाकुर के बयान पर भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि राहुल गांधी के बारे में कुछ भी कहना अजीब है। मुझे समझ नहीं आता कि वह चीजों को कैसे लेते हैं। वह इसे कैसे समझते हैं। वह चीजों को कहीं और ले जाते हैं। वह कहना कुछ चाहते हैं लेकिन कहते कुछ हैं। 

प्रहलाद जोशी ने दिया बयान

अनुराग ठाकुर के बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा, उन्होंने जाति नहीं पूछी, जो जाति नहीं जानते हैं, वे जाति जनगणना के बारे में बोल रहे हैं। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, तो आप इसे अपने ऊपर क्यों ले रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने सदन में स्पष्टीकरण दिया। उन्हें बहाने की जरूरत है। उनका उद्देश्य मुद्दे को भटकाना है पंडित नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी तक, सभी ने ओबीसी के लिए आरक्षण का विरोध किया है।

अनुराग ठाकुर ने आज क्या बोले?

अनुराग ठाकुर ने सदन में  कहा, मैंने किसी के नाम का जिक्र नहीं किया था। मैंने कहा कि जिसे जाति के बारे में नहीं पता...



Reactions

Post a Comment

0 Comments