G News 24 : जीवन में कभी भी इन 3 लोगों को न बताएं परेशानी, बढ़ सकती हैं परेशानियां !

 जीवन को आसान बनाने के लिए हमेशा चाणक्य नीतियों का किया जाता है पालन ...

जीवन में कभी भी इन 3 लोगों को न बताएं परेशानी, बढ़ सकती हैं परेशानियां !

जीवन को आसान बनाने के लिए हमेशा चाणक्य नीतियों का पालन किया जाता है। इन नीतियों के माध्यम से व्यक्ति को उचित मार्गदर्शन की प्राप्ति होती है, जो उसे आगे बढ़ने में सहायता करती है। आचार्य चाणक्य जी का मानना है कि हम सभी जीवन में कुछ ऐसे रिश्तों से जुड़ें होते हैं, जो हमारी प्रेरणा बनते हैं। ये सभी सुख-दुख में ढाल बनकर हमारी सहायता करते हैं। लेकिन कुछ लोगों के साथ मित्रता रखने पर हमेशा समस्याओं का स्तर बढ़ता है।

चाणक्य के अनुसार जीवन में कुछ लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए, अन्यथा समस्याओं का स्तर बढ़ने लगता है। खासतौर पर ईर्ष्या करने वालों से सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे लोगों से कभी कोई राज भी साझा न करें, ये सबके सामने उसे उजागर कर सकते हैं। ऐसे ही कई अन्य लोगों का जिक्र चाणक्य के नीति शास्त्र में देखने को मिलता है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

स्वार्थी लोगों से बरतें सावधानी

चाणक्य के अनुसार इंसान को हमेशा स्वार्थी लोगों से दूर रहना चाहिए। ऐसे लोग हमेशा काम के लिए आप से बात करते हैं। साथ ही इनसे मित्रता रखने पर नकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। स्वार्थी लोगों से समस्या साझा करने पर तनाव का स्तर बढ़ सकता है।

दूसरों का अपमान करने वाले

चाणक्य के अनुसार दूसरों का अपमान करने वाले लोगों से कभी मित्रता नहीं रखनी चाहिए। ऐसे लोग समय आने पर आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। ऐसे लोगों का समाज में भी प्रभाव कम होता है।

कष्ट देने वाले

आचार्य चाणक्य के अनुसार कभी भी कष्ट देने वाले लोगों से मित्रता नहीं रखनी चाहिए। ऐसे लोग आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंचा सकते हैं। साथ ही विपरीत परिस्थिति में भी साथ छोड़ सकते हैं।

Comments