G News 24 : बिना पल्स और आक्सीमीटर के सड़क पर दौड़ती मिली 108 एंबुलेंस !

 108 स्वयं है बीमार,एक्सपायर हो चुके अग्निशमन यंत्र...

बिना पल्स और आक्सीमीटर के सड़क पर दौड़ती मिली 108 एंबुलेंस !

ग्वालियर। मरीजों की जान बचाने सड़क दौड़ रही 108 एंबुलेंस  108 स्वयं है बीमार,एक्सपायर हो चुके अग्निशमन यंत्र, पल्स आक्सीमीटर, नेबुलाइजर, दवाएं तक नहीं हैं। यह हकीकत 108 एंबुलेंस के नोडल अधिकारी आइपी निवारिया द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान सामने आई। निवारिया ने पांच एंबुलेंस का निरीक्षण किया। इनमें से तीन में खामियां मिलीं। खामी मिलने पर 108 संचालित करने वाली कंपनी जय अम्बे इमरजेंसी सेवा के विरूद्ध एमडी (एनएचएम) मध्य प्रदेश को पत्र लिखा जाएगा।

शुक्रवार को कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान के निर्देश पर 108 एम्बुलेंस के नोडल अधिकारी निवारिया एंबुलेंस का निरीक्षण करने पहुंचे। नोडल अधिकारी ने गोले के मंदिर लोकेशन की एंबुलेंस सीजी 04 एनजेड 1317 को चेक किया। इसमें अग्निशमन यंत्र एक्सपायर और एसी खराब मिला। एंबुलेंस में पल्स आक्सीमीटर व नेबुलाइजर नहीं था।

साथ ही कई दवाएं व जुलाई माह की दवाओं का रिकार्ड व्यवस्थित नहीं मिला। इसके बाद निवारिया ने दो जननी एक्सप्रेस का निरीक्षण किया। इसमें सीजी 04 एनयू 9040 में फर्स्ट एड बाक्स नहीं मिला। दूसरी जननी एक्सप्रेस सीजी 04 बीबी 6554 में बिटाडीन एक्सपायरी मिली और अग्निशमन यंत्र में गैस नहीं थी। दो अन्य बीएलएस हजीरा लोकेशन व कंपू लोकेशन की 108 एंबुलेंस चेक की जिसमें व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली।

Comments