G News 24 : 1 जुलाई को मप्र में नर्सिंग घोटाले एवं पेपरलीक घोटालों को लेकर कांग्रेस का प्रदेश व्यापी प्रदर्शन

 प्रतियोगी परिक्षांओ में पेपरलीक घोटालो से प्रतिभावान छात्रों और यूवांओ का भविष्य खतरे में : देवेन्द्र शर्मा

1 जुलाई को मप्र में नर्सिंग घोटाले एवं पेपरलीक घोटालों को लेकर कांग्रेस का प्रदेश व्यापी प्रदर्शन

ग्वालियर। मप्र में नर्सिंग घोटाले एवं पेपरलीक घोटालों को कराकर प्रदेश के होनहार छात्रों और यूवांओ का भविष्य बर्बाद करने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ आज  1 जुलाई सोमवार को प्रदेशभर में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के अंर्तगत ग्वालियर में कलेक्टर कार्यालय पर प्रातः 10.30 बजे किए जाने वाले प्रदर्शन में कांग्रेस के मोर्चा संगठन के कार्यकर्ताओं एवं छात्रो और यूवांओ की अधिक से अधिक भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर कांग्रेस मोर्चा संगठन के अध्यक्षगणो की बैठक सम्पन्न हुई। 

 शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने मोर्चा संगठन अध्यक्षगणों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने नर्सिंग घोटाला एवं अनेक प्रतियोगी परिक्षांओ में पेपरलीक घोटालें करके प्रदेश के प्रतिभावान छात्रों और यूवांओ का भविष्य खतरे में डाल दिया है और मप्र को पूरे देश में कलंकित किया है, हम सभी 1 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे अल्कापुरी चौराहा पर एकत्रित होकर कलेक्टर कार्यालय के लिए कूच करेंगे वहां पर सक्षम अधिकारी को ज्ञापन सौपेंगे, आंदोलन में छात्रो और यूवांओ की अधिक से अधिक भागीदारी हो आपको यह सुनिश्चित करना है सभी को साथ लेकर अल्कापुरी चौराहा पर एकत्रित होना है।  

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा कहा कि उक्त प्रदर्शन में  कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस, जिला  कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडलम कांग्रस, सेक्टर  कांग्रेस, काग्रेस विभाग प्रकोष्ठ, यूवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, कांग्रेस पार्षद, पूर्व पार्षद सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मलित रहेंगे। बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह  पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मीनू परिहार, पवन शर्मा, यूवा कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सौरभ जैन, आईटीसेल अध्यक्ष आदित्य सिंह सेंगर, आकाश, हरेन्द्र सिंह गुर्जर,  सत्येन्द्र नागर आदि उपस्थित थे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments