G.NEWS 24 : सहायक सम्पत्तिकर अधिकारियों के क्षेत्र में हुआ फेरबदल

नगर निगम आयुक्त के आदेशानुसार...

सहायक सम्पत्तिकर अधिकारियों के क्षेत्र में हुआ फेरबदल

ग्वालियर। कार्य सुविधा एंव प्रशासनिक दृष्टि से सहायक सम्पत्तिकर अधिकारियों के कार्यों में फेरबदल किया गया है। नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के आदेशानुसार सहायक सम्पत्तिकर अधिकारियों के कार्यों में फेरबदल किया गया है। जिसमें उप राजस्व निरीक्षक महेश कुशवाह को क्षेत्र क्रमांक 18,20,21, सहायक राजस्व निरीक्षक देवेन्द्र बुधौलिया को क्षेत्र क्रमांक 15,16,17,19, सहायक राजस्व निरीक्षक शैलेन्द्र चौहान को क्षे क्रमांक 8,24,25, राजस्व निरीक्षक संगम अग्रवाल को क्षेत्र क्रमांक 9,10,12, सहायक राजस्व निरीक्षक दीपक अग्निहोत्री को क्षेत्र क्रमांक 01 एवं 7, सहायक वर्ग 3 महेन्द्र शर्मा को क्षेत्र क्रमांक 11,13,14, उप राजस्व निरीक्षक महेश पाराशर को क्षेत्र क्रमांक 22,23, राजस्व निरीक्षक सतेन्द्र राजोरिया को क्षेत्र क्रमांक 2,3 एवं उप राजस्व निरीक्षक प्रमोद माहेश्वरी को क्षेत्र क्रमांक 4,5,6 का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही कार्यालय अधीक्षक राजस्व लोकेन्द्र चौहान को क्षेत्र क्रमांक 1,2,3,7 के सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी के दायित्व से मुक्त किया जाता है। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments