G.NEWS 24 : जिला चिकित्सालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर विचारगोष्ठी का हुआ आयोजन

जन,जल, जंगल, जमीन एवं जीव जन्तु के महत्व को समझाया...

जिला चिकित्सालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर विचारगोष्ठी का हुआ आयोजन

ग्वालियर। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज जिला हॉस्पिटल ग्वालियर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के मुख्य सयोजक एडवोकेट शशिकांत दीक्षित उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डा आरके शर्मा ने की l मुख्य वक्ता के रूप मे  थाटीपुर के अध्यक्ष संदीप तिवारी एवं आर. एम. ओ. डा आलोक पुरोहित उपस्थित थे। 

कार्यक्रम मे मुख्य अथिति का सम्मान शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एडवोकेट शशिकांत दीक्षित ने पर्यावरण  पर विचार रखते हुये जन, जल, जंगल, जमीन एवं जीव जन्तु के महत्व को समझाया। सिविल सर्जन डॉ. आर के शर्मा ने वृक्षो का मानव जीवन पर पड़ने बाले महत्व पर जानकारियां दी। आरएमओ डॉ. आलोक पुरोहित ने पर्यावरण के  महत्व को समझाते हुये बताया कि वृक्ष आप को ऑक्सीजन देते हुये हमें कई प्रकार के विटामिंस एवं खनिज तत्व फलो के रूप में प्रदान करता हैं संदीप तिवारी ने निकलने बाले इलेक्ट्रोनिक्स कचरे से पर्यावरण की जो हानि हो रही है उसकी जानकारी बैज्ञानिक तरीके से समझाई। 

मुख्य वार्डन ज्योति शर्मा ने सहित अन्य लोगों ने भी विचार गोष्ठी में अपने विचार रखते हुये वृक्षो के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दी कार्यक्रम संचालन डा आलोक पुरोहित ने  एवं डॉ. राजेश विरथरिया ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे डॉ अमित दुबे,डॉ जीतेन्द्र त्रिपाठी, डॉ राजेश विरथरिया, डॉ दिनेश शर्मा,डॉ वविता शुक्ला, ज्योति शर्मा, मीना शर्मा, संदीप प्रधान, दीपा राठौर, अल्का शिव, रश्मि जायसवाल एवं जिला जिलाचिकित्सालय के डॉ एवं स्टॉफ उपस्थित था। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments