G.NEWS 24 : सिकंदर कंपू स्थित शासकीय भूमि पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर की कार्यवाही

नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार...

सिकंदर कंपू स्थित शासकीय भूमि पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर की कार्यवाही

ग्वालियर। नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियेां पर कार्यवाही की गई। कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे, जिन पर कार्यवाही करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया। 

कार्यवाही के दौरान एसडीएम नरेन्द्र यादव, तहसीलदार शिवदत्त कटारे, नायब तहसीलदार रमा शंकर सिंह, सहायक सिटी प्लानर प्रदीप जादौन, मदाखलत अधिकारी डॉ. अनुज शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी नगर निगम सतेन्द्र उपाध्याय, आरआई प्रदीप मेहकाली, पटवारी सतीश शर्मा सहित पुलिस अमला मौजूद रहा। 

भवन अधिकारी वीरेन्द्र शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियांे पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैै। जिसमें आज क्षेत्रीय कार्यालय 20 में कसेरा कोठी सिकंदर कंपू अंतर्गत शासकीय जमीन पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। उक्त अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई कर अवैध निर्माण को तोडा गया। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments