G.NEWS 24 : दहेज प्रथा पर अंकुश लगाने के लिए ब्राह्मण समाज को आगे आना चाहिए : ढोलीबुआ महाराज

14 जुलाई को होने वाले निशुल्क ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां शुरू...

दहेज प्रथा पर अंकुश लगाने के लिए ब्राह्मण समाज को आगे आना चाहिए : ढोलीबुआ महाराज

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर द्वारा 14 जुलाई को चेम्बर्स आफ़ कामर्स भवन में  होने वाले निशुल्क ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में ऊंट पुल जिंसी नाले पर निशुल्क ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन संत शिरोमणि ढोली बुआ महाराज के सानिध्य में हुआ। साथ ही 16 जून के शपथ ग्रहण समारोह के निमंत्रण पत्र का पूजन किया गया। आज विनायक चतुर्थी से घर घर जाकर  महिलाओं द्वारा आमंत्रण पत्र दिए जाएंगे।

मुख्य अतिथि महंत ढोली बुआ महाराज ने कहा कि वर्तमान में दहेज प्रथा पर अंकुश लगाने के लिए ब्राह्मण समाज को आगे आना चाहिए। सकल ब्राह्मण महासमिति के द्वारा द्वितीय निशुल्क ब्राह्मण सामूहिक विवाह 14 जुलाई भडिया नवमी पर किया जाने से फिजूल खर्ची एवं दहेज प्रथा पर अंकुश लगाने में सहायक होंगे। वर्तमान में फिजूल खर्च और दहेज प्रथा पर अंकुश लगाने में सक्षम है सामूहिक विवाह सम्मेलन।

विशिष्ट अतिथि डॉ आरके राजौरिया, डॉ ओएन कौल, जयप्रकाश मिश्रा बठगी ने कहा कि ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के ेलिए मेधावी छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए उनका सम्मान होना चाहिए। सकल ब्राह्मण महासमिति ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को 30 जून तक रामनारायण मिश्रा मोबाइल नंबर 9826352252, श्याम बाबू शर्मा 8839507457 मोबाइल नंबर को निशुल्क जानकारी दे सकते हैं।

इस अवसर पर राम पाठक, देवेंद्र पाठक, रविन्द्र नाथ नायक, राजू पंडित, पं.गिर्राज गुरु, प्रकाश नारायण शर्मा, डा. आरके राजोरिया, श्यामबावू शर्मा, डा. मुन्ना लाल शर्मा, हेमन्त एडीसन शर्मा अवनीश ललित गौड, नरेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, अतुल कवीश्वर, देवेन्द्र पाठक, रामकौशल शर्मा, शैलेन्द्र दीक्षित, रामनिवास पंडित, प्रमोद शर्मा, पं.ब्रह्म दत्त पाण्डेय, कान्ता शर्मा, वीना भारद्बाज, लक्ष्मी शर्मा, सीमा समाधिया, आशा शर्मा, माया शर्मा, शशि शर्मा, माया दीक्षित, संध्या तिवारी, सुलेखा शर्मा, मंजू मिश्रा, नीतू शर्मा, रेखा चतुर्वेदी, राधा शर्मा, सरिता त्रिपाठी, माया भारद्बाज., रूवी शर्मा, रमन चतुर्वेदी, एड. रचना गौड, किरन मिश्रा, सुधा दीक्षित., रवीन्द्र नाथ नायक आदि उपस्थित थे। आभार डॉ मुन्ना लाल शर्मा ने माना।

Reactions

Post a Comment

0 Comments