G.NEWS 24 : पानी मांगने पर करदी पड़ोसी की हत्या !

9 साल के बेटे के मुंह में कागज की गेंद ठूंस कर मार डाला...

पानी मांगने पर करदी पड़ोसी की हत्या !

पुणे। महाराष्ट्र से मानवता को शर्मसार करने वाली दो खबरें आई हैं। पुणे में एक पड़ोसी ने पानी मांगने पर दूसरे की हत्या कर दी। वहीं ठाणे में एक शराबी पिता ने कागज की गेंद मुंह में ठूंस कर 9 साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी। राकेश गायकवाड़ और श्रीकांत आल्हाट पुणे के मूंडवा क्षेत्र में रहते हैं। दोनों के बीच में पहले से मनमुटाव था। घटनाक्रम सोमवार रात का है। श्रीकांत पानी मांगने राकेश के पास गया। 

इसी दौरान कहासुनी शुरू हो गई। राकेश ने गुस्से में आकर धारदार हथियार और सीमेंट के ब्लॉक से श्रीकांत पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने के कारण श्रीकांत वहीं बेहोश होकर गिर गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, ज्यादा खून बहने से मौत हुई है।पुलिस के मुताबिक, श्रीकांत को शराब की लत थी। राकेश से उसके संबंध अच्छे नहीं थे। 35 वर्षीय राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना मुंबई से सटे ठाणे के वाशाला में हुई। 

सोमवार रात सूचना आई कि 59 वर्षीय शख्स ने अपने 9 साल के बेटे की हत्या कर दी। शख्स शराब के नशे में था। उसने कागज की गेंद बनाकर मासूम के मुंह में ठूंस दी, जिससे उसकी मौत हो गई। शख्स अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। बेटा मां के पास रहता था। बेटा गायब हुआ तो परिजन ने पुलिस में सूचना दी। शख्स द्वारा बेटे की हत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments