सभी जिलों के सचिव, कोच, मैनेजर एवं लगभग 400 खिलाड़ी रहे उपस्थित...
52वीं मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
ग्वालियर। नगर निगम द्वारा संचालित तरण पुष्कर पर गुरूवार को 4 दिवसीय 52 वीं, मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता जूनियर, सब जूनियर ओर सीनियर श्रेणी के आयोजन का समापन एवं पुरुस्कार वितरण हुआ संपन्न। पुरुस्कार वितरण समाहरो की मुख्य अतिथि ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधिक्षक धर्मवीर सिंह ने की कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भारत झवर चेयरमैन विद्या भवन पब्लिक विद्यालय, विशिष्ट अतिथि राकेश शर्मा (ए.जी.एम पंजाब नेशनल बैंक)। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश तैराकी संघ के सभी जिलों के सचिव, कोच, मैनेजर एवं लगभग 400 खिलाड़ी उपस्थित थें।
पुरुस्कार वितरण में व्यक्तिगत ट्राफी -
- बालक वर्ग ग्रुप - 1 - ध्रुव एवं अंशुमन
- बालिका वर्ग ग्रुप - 1 काव्या
- बालक वर्ग ग्रुप - 2 खुशांक
- बालिका वर्ग ग्रुप - 2 जाहरा
- बालक वर्ग ग्रुप - 3 कृष्व
- बालिका वर्ग ग्रुप - 3 पहल
- सीनियर पुरुष वर्ग - कृष्णा
- सीनियर महिला वर्ग - भूमि
बेस्ट डिसिप्लिन टीम ट्राफी - ग्वालियर
ओवरऑल विनर - इंदौर
ओवर ऑल रनर - भोपाल
कार्यक्रम का आभार आयोजन सचिव सचिन पाल ने दिया ओर प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम का मंच का संचालन नगर निगम की सहायक नोडल अधिकारी खेल सुश्री विजेता सिंह चौहान ने किया। मध्य प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पियूष शर्मा एवं मध्य प्रदेश सचिव जय कुमार वर्मा, ग्वालियर तैराकी संघ के सचिव राजेंद्र उपाध्याय, कोडिनेटर अयोध्या शरण शर्मा, शिववीर सिंह भदौरिया, प्रमोद दिवाकर, प्रमोद पाल, डॉ त्रिलोक सिंह चाहर, अभिनव उपाध्याय, देवेंद्र सिंह चौहान, मानवेंद्र सिंह चौहान, डॉ प्रमोद वर्मा, अमरजीत सिंह , हेमलता शर्मा, धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, हेमंत आर्य, हरेंद्र सिंह, शरीफ खान, प्रशांत पाल, अमन तोमर, अनुभव पाल और आयोजन समिति के सभी सदस्य सहित बड़ी संख्या में आए ग्वालियर ओर प्रदेश भर के स्विमनरो बच्चो के साथ उनके अभिभावकों भी मौजूद रहे।
0 Comments