G.NEWS 24 : 52वी मध्य प्रदेश राज्य तैराकी प्रतियोगिता का आगाज आज से

नगर निगम ग्वालियर एवं ग्वालियर तैराकी संघ द्वारा...

52वी मध्य प्रदेश राज्य तैराकी प्रतियोगिता का आगाज आज से

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर एवं ग्वालियर तैराकी संघ द्वारा 52 वी मध्य प्रदेश राज्य तैराकी प्रतियोगिता 2024 का आयोजन 10 जून से 13 जून 2024 तक तरण पुस्कर ग्वालियर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए खेल संचालक , मध्य प्रदेश युवा एवं खेल विभाग द्वारा ग्वालियर तैराकी संघ को स्विमिंग लेन प्रदान की है। मध्य प्रदेश तैराकी संघ के संरक्षण में आयोजित  इस प्रतियोगिता में 450 से 500 तक खिलाड़ी भाग लेंगे। 

प्रतियोगितामें इंदौर, खंडवा, नीमच, खरगोन, नागदा, देवास, उज्जैन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, रायसेन, भोपाल, रीवा, बालाघाट, बैतूल, मुरैना, सागर, विदिशा, सीहोर, टीकमगढ़, राजगढ़ एवं ग्वालियर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उसकी जानकारी आयोजन सचिव सचिन पाल ने दी। प्रतियोगिता सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगी। शाम को जिन इवेंट की हिट्स सुबह हुई है उनके फाइनल होंगे। जिसमे आयु वर्ग :- 10 से 12 वर्ष, 13 से 14 वर्ष, 15 से 17 वर्ष एवं ओपन आयु वर्ग में बालक एवं बालिकाओं का होगा। 

चार दिवसीय प्रतियोगिता में 200 से अधिक स्वर्ण  पदको का फैसला होगा। सभी आयु वर्ग के श्रेष्ठ खिलाड़ियों को व्यक्तिगत चैंपियनशिप दी जाएगी। मध्य प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा एवं सचिव जय वर्मा ने एक बैठक सभी जिलों के कोच मैनेजर की एवं  तकनीकी अधिकारियों की  एक बैठक की , जिसमे कल से प्रारंभ प्रतियोगिता की जानकारी एवं नियमो की जानकारी दी ।

Reactions

Post a Comment

0 Comments