G.NEWS 24 : सामूहिक विवाह वर्षगांठ पर 108 महिलाएं 16 को करवाएंगी श्रीसत्यनारायण की कथा

घर-घर जाकर दे रही है न्यौता-सकल ब्राह्मण महासमिति...

सामूहिक विवाह वर्षगांठ पर 108 महिलाएं 16 को करवाएंगी श्रीसत्यनारायण की कथा

ग्वालियर। जिले में पहली बार निशुल्क ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन गत गंगा दशहरे पर चेंबर में संपन्न हुआ था उसकी वर्षगांठ पर 16 जून को सायं काल ठीक 5:30 बजे सनातन धर्म मंदिर पर द्वितीय निशुल्क ब्राह्मण सामूहिक विवाह महिला समिति शपथ ग्रहण समारोह के साथ 108 महिलाओं द्वारा भगवान श्री सत्यनारायण की संगीतमय श्री सत्यनारायण कथा पंडित गिरिराज गुरु के मुखारविंद से होगी इसके लिए सकल ब्राह्मण महासमिति की महिलाओं ने घर-घर जाकर पीले चावल एवं आमंत्रण पत्र देकर संपर्क शुरू कर दिया है। 

इसमें पुरानी छावनी, गुलमोहर सिटी, मुरार, बहोड़ापुर पर महिलाओं में पीले चावल के साथ आमंत्रण पत्र देकर सनातन धर्म मंदिर परिसर में आने का आग्रह किया जिसमें मुख्य रूप से अवनीश ललित गौड,लक्ष्मी शर्मा,कांता शर्मा, किरण,माया भारद्वाज,निशा शुक्ला,सुमन मिश्रा, रचना गौड़, कुसुम शर्मा, रीना शर्मा, नीतू शर्मा, प्रमिला शर्मा, भावना शर्मा ,पूर्णिमा त्रिपाठी, कल्पना शर्मा, सृष्टि शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments