G News 24 : बारिश के चलते सडक़ों पर भरा पानी, और 2 फुट के फुटपाथ पर दो पहिया वाहन !

10 वर्षों में भी नहीं बदले स्मार्ट सिटी ग्वालियर के हालात !

बारिश के चलते सडक़ों पर भरा पानी, और 2 फुट के फुटपाथ पर दो पहिया वाहन ! 

ग्वालियर। देश के 100  स्मार्ट शहरों में शामिल हुए ग्वालियर को 10 वर्ष हो चुके हैं लेकिन शहर के अंदर बिजली,पानी,सड़क और यातायात की हालत जस की तस है। इस दिशा में कुछ भी सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। गत शाम से लगातार झमाझम बारिश शनिवार सुबह तक जारी रही। जिसके कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया, वर्षा का पानी लोगों के घरों में तक घुस गया। कुल मिलाकर मानसून पूर्व वर्षा में नगर निगम और स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन की तैयारियों की पोल खोल दी। गत शाम के वक्त गरज चमक के साथ शुरू हुई वर्षा से कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई, जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं सडक़ों पर जलभराव होने से यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ और वाहन रेंग-रेंग कर चले। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। हालत ये हो गए कि 2 फुट के फुटपाथ पर दो पहिया वाहन रेंगने  लगे !

गत शाम चार बजे शुरू हुई वर्षा शनिवार सुबह तक तक चली। जबकि दिन में उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। सुबह से ही आसमान पर घने बादल छाये रहे। ग्वालियर सहित आसपास के क्षेत्रों में प्री मानसून एक्टिविटी के चलते वर्षा हो रही है। 

ग्वालियर-चंबल अंचल के आसमान में बादल अपना डेरा जमाकर रखे हुये हैं और रात में भी झमाझम वर्षा करा सकते हैं। अगले तीन दिन रुक रुक कर वर्षा हो सकती है, जिससे लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी से छुटकारा मिल सकता है और वातावरण में ठंडक आएगी। 

शनिवार की सुबह रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। लोग मौसम का आनंद लेने के लिये पिकनीक स्पॉर्ट पर पहुंच रहे हैं। शनिवार और रविवार शासकीय अवकाश के चलते लोग शहर के आसपास पिकनीक स्थलों पर पिकनीक बनाने पहुंच रहे हैं। लेकिन उमस से लोगों को बुरा हाल है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments